कक्षा 5 हिन्दी पाठबहार (NOTES)
पश्चिम बंगाल बोर्ड
Class 5 hindi Pathbahar WBBE
परिषद की बात
नए पाठ्यक्रमों और पाठ्यसूचियों के अनुसार पंचम श्रेणी की हिन्दी पुस्तक 'पाठ बहार' प्रकाशित हुई। माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बंद्योपाध्याय द्वारा सन् २०११ में एक विशेषज्ञ कमिटी का गठन किया गया था। उक्त कमिटी को पहली से बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रमों, पाठ्यवस्तुओं एवं पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा तथा उनकी पुनर्विवेचना का दायित्व दिया गया था। उसी कमिटी की सिफारिशों के अनुसार इस पुस्तक को तैयार किया गया है।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा २००५ और शिक्षा का अधिकार २००९ दोनों का अनुसरण करते हुए पाठ्यक्रमों, पाठ्यवस्तुओं एवं पाठ्यपुस्तकों को तैयार किया गया है। प्रत्येक पुस्तक विशेष भावों को सामने रखकर तैयार की गई है। परंपरागत अभ्यासों के स्थान पर व्यावहारिक क्रिया कलापों पर बल दिया गया है। पुस्तक को बालकेन्द्रिक एवं मनोग्राही बनाने हेतु जरूरी कदम उठाए गए हैं। पुस्तक के अंत में शिक्षण परामर्श वाले भाग में इस पर विशद चर्चा की गई है कि पुस्तक का व्यवहार कक्षा में किस प्रकार किया जाय।
चुनिन्दा शिक्षाविदों, शिक्षक / शिक्षिकाओं एवं विषय विशेषज्ञ वृन्दों ने पुस्तक को तैयार करने में अत्यन्त परिश्रम किया है। उन्हें धन्यवाद देता हूँ। जिन लेखक / लेखिकाओं की रचनाएँ इस पुस्तक में संकलित हैं, उनके प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ।
पश्चिमबंग सरकार प्राथमिक शिक्षा की समस्त पुस्तकों को प्रकाशित कर उन्हें सरकार अनुमोदित विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं में निःशुल्क वितरित करती है। इस परियोजना के क्रियान्वयन में पश्चिमबंग सरकार के शिक्षा विभाग, पश्चिमबंग शिक्षा निदेशालय एवं पश्चिमबंग सर्वशिक्षा मिशन द्वारा विभिन्न प्रकार से सहायता मिली है।
पुस्तक की उत्कर्षता वृद्धि हेतु समस्त शिक्षानुरागी व्यक्तियों के विचारों एवं परामर्शों को हम सादर ग्रहण करेंगे।
दिसम्बर, २०१५
आचार्य प्रफुल्लचन्द्र भवन
डी- के ७/१, सेक्टर-२,
विधाननगर, कोलकाता - ७०० ०९१
मानिक भट्टाचार्य
अध्यक्ष.
पश्चिमबंग प्राथमिक शिक्षा परिषद
[
इस ब्लॉग के माध्यम से पश्चिम बंगाल बोर्ड के पांचवीं श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी विषय के पुस्तक के अभ्यास प्रश्नों के सम्पूर्ण हल को यहां उपलब्ध कराया गया है। ]यहां Click करें 👇
सूचीपत्र
👉 पहला पाठ. वह देश कौन-सा है?
👉 दुसरा पाठ. सुभाष चन्द्र बोस
👉तिहरा पाठ. छब्बीस जनवरी की परेड
👉 चौथा पाठ. हम बालक
👉 पाॅंचवां पाठ. किस्मत का खेल
👉 छःठा पाठ. ओलम्पिक खेल
👉 सातवां पाठ. कबड्डी
👉 आठवां पाठ. शहीद भगतसिंह
👉 नौवां पाठ. विविधता में एकता
👉 दसवां पाठ. भूल गया है क्यों इंसान ?
👉 ग्यारहवां पाठ. बछेन्द्री पाल
👉 बारहवां पाठ. पहाड़िया वर्षा के सुर में
👉 तेरहवां पाठ बादल
👉 चौदहवां पाठ मुर्ख मगरमच्छ की कहानी
👉 पन्द्रहवां पाठ मैं पक्षी उड़ा दिए
👉 सोलहवां पाठ अमृत वाणी
👉 सत्रहवां पाठ सद्-व्यवहार
👉 अट्ठारहवां पाठ महात्मा गांधी की कहानी
👉 उन्नीसवां पाठ रेलगाड़ी
👉 बीसवां पाठ आकाश वाले दो मित्र
👉 इक्कीसवां पाठ अंधेर नगरी
ये भी देखें 👇
👉 कक्षा 5 सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तरी
👉Daily Use 100000+ English and Hindi Sentences
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें