कक्षा 5 हिन्दी पाठबहार (NOTES) पश्चिम बंगाल बोर्ड
पाठ 19
रेलगाड़ी
✍️हरिन्द्रनाथ चट्टोपाध्या
जीवन परिचय
हरिन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय का जन्म 1898 ई. में हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था। वे एक बहुव्यक्ति वाले विशिष्ट व्यक्ति और सरोजनी नायडू के छोटे भाई थे। वे कवि, नाटककार, गायक, संगीतज्ञ, लेखक तथा बाल कविताओं के सर्जक थे। इन्होंने अंग्रेजी में भी कविताएँ लिखीं। ये सिनेमा के भी अदाकार थे। थे। रेलगाड़ी' कविता का पाठ वे आकाशवाणी पर किया करते थे। ये लोकसभा के सांसद सांसद भी थे। इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार भी मिला था। इनकी मृत्यु 1990 ई. में हुई।
शब्दार्थ
तड़क = चमकने की क्रियाः पगडंडी = पतला रास्ता; हाट = सप्ताह मे एक दिन लगने वाला बाजार; स्टेशन = रेलगाड़ी के रुकने की जगह।
छुक छुक, छुक छुक छुक छुक, छुक छुक
बीच वाले स्टेशन बोलें रुक रुक, रुक रुक
रुक, रुक, रुक रुक सड़क, धड़क
लोहे की सड़क
यहाँ से वहाँ, वहाँ से यहाँ
छुक छुक, छुक छुक
छुक छुक, छुक छुक
फुलाए छाती, पार कर जाती
बालू रेत, आलू के खेत
बाजरा धान, बुड्डा किसान
हरा मैदान, मंदिर मकान
चाय की दुकान पुल पगडंडी, टीले पे झंडी
पानी के कुंड, पंछी के झुंड
झोपड़ी झाड़ी, खेती बाड़ी
बादल धुआँ, मोठ कुंआ,
कुऐ के पीछे, बाग बगीचे
धोबी का घाट, मंगल की हाट
गाँव का मेला, भीड़ झमेला
टूटी दीवार, टट्टू सवार
धरमपूर करमपूर, करमपुर, धरमपुर
मांडवा खांडवा, खांडवा मांडवा
रायपुर जयपुर, जयपुर, रायपुर
तलेगाँव मलेगाँव, मलेगाँव तलेगाँव
वेल्लोर नेल्लोर, नेल्लोर वेल्लोर
शोलापुर कोल्हापुर, कोल्हापुर, शोलापुर
उत्कल डिडीगल, डिडीगल उत्कल
कोरेगाँव गोरेगाँव, गोरेगाँव कोरेगाँव
मेमदाबाद अहमदाबाद, अहमदाबाद मेमदाबाद
बीच वाले स्टेशन बोलें
रुक, रुक, रुक रुक
छुक छुक, छुक छुक
अर्थः रेलगाड़ी छुक-छुक करते, बीच वाले स्टेशनों पर रुकते, लोहे की सड़क (रेल लाइन) पर छाती फुलाये, बालू, रेत, आलू, बाजरा धान के खेत, बूढ़े किसान, हरे मैदान, मंदिर पानी के कुंड, पक्षी के झुंड, गाँव की भीड़ से होते करमपुर, धरमपुर, मकान, चाय की दुकान, अहमदाबाद, मेमदाबाद आदि स्टेशनों को पार करते आगे बढ़ती जाती है
अभ्यासमाला
1. संक्षेप में उत्तर दो।
1.1 कविता के कवि कौन है?
उ० कविता के कवि हरिन्द्र नाथ चट्टोपाध्याय हैं।
1.2 रेलगाड़ी की आवाज कैसी है?
उ० रेलगाड़ी की आवाज 'छुक छुक, छुक छुक' करते है।
1.3 लोहे की सड़क कहने का अर्थ क्या है?
उ० लोहे की सड़क कहने का अर्थ रेल की पटरी से है।
1.4 रेलगाड़ी की सड़क किसकी बनी होती है?
उ० रेलगाड़ी की सड़क लोहे की बनी होती है।
1.5 कुँए के पीछे क्या है?
उ॰ कुंए के पीछे बाग-बगीचे है।
1.6 छाती फुलाए कौन पार कर जाती है?
उ० छाती फुलाए रेलगाड़ी पार कर जाती है।
1.7 रेलयात्रा करने समय हमें क्या लेना पड़ता है?
उ० रेलगाड़ी से यात्रा करते समय हमें टिकट लेना पड़ता है।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।
2.1 रेलगाड़ी चलते हुए किन्हें पीछे छोड़ जाती है?
उ० रेलगाड़ी चलते समय मार्ग में पड़ने वाले खेत, मैदान, हाट, बाजार, स्टेशनों आदि सभी वस्तुओं को पीछे छोड़ जाती है।
2.2 रेलगाड़ी के रुकने वाली जगह को क्या कहते हैं?
उ० रेलगाड़ी के रुकने वाली जगह को स्टेशन कहते है।
2.3 तुम्हें हावड़ा से नई दिल्ली जाने में 27 घण्टे लगे। दिल्ली से वापस आने में कितने घण्टे लगेंगे?
उ० दिल्ली से हावड़ा वापस आने में 27 घण्टे लगेंगे।
2.4 पहले रेलगाड़ियां भाप वाले इंजनों से चलती थीं। आजकल कैसे इंजनों से चलती हैं?
उ० आजकल रेलगाड़ी डीजल और बिजली के इंजनों से चलती है।
2.5 हमारे देश में सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी का नाम जानकर लिखो।
उ० हमारे देश की सबसे तेज चलने वाली रेल गाड़ी 'राजधानी एक्सप्रेस' है।
2.6 सबसे पहले रेल इंजन का आविष्कार किसने किया था, जानकर लिखो ?
उ० सबसे पहले रेल इंजन का आविष्कार जार्ज स्टीफेन ने किया था।
2.7 भारतीय रेल का दुनिया में कौन सा स्थान है, जानकर लिखो।
उ० भारतीय रेल का विश्व में पहला स्थान है।
3. तुमने एक सवारी रेलगाड़ी को देखा। देखने के बाद तुम्हारे मन में उठने वाले कम से कम पाँच प्रश्नों को लिखो।
उ० (1) भारत में रेल लाइन की लम्बाई कितनी है?
(2) भारतीय रेल में कितने लोग काम करते हैं?
(3) भारत में सबसे पहले कब रेल चली।
(4) क्या भारतीय रेल समय से चलती है?
(5) भारतीय रेलों से एक्सीडेंट क्यों होते हैं?
4. 'स्टेशन' एक अंग्रेजी शब्द है। उन अंग्रेजी शब्दों को लिखो जिनका प्रयोग हिन्दी में भी होता है।
उ० मोटरकार, ट्रक, एरोप्लेन, एरोड्रम, साइकिल, गार्ड, ड्राइवर।
5.1 उपरोक्त समय सारिणी से देखकर 37811 नम्बर की गाड़ी को हावड़ा से चलकर बर्द्धमान पहुँचने में कुल कितना समय लगा।
उ० 2 घंटा 20 मिनट
5.2 हावड़ा से बर्द्धमान के बीच की दूरी कितनी है?
उ० 107 किलोमीटर।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें