class 5 Hindi paath 18 Mahatma Gandhi ki kahani लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
class 5 Hindi paath 18 Mahatma Gandhi ki kahani लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Path 18 Mahatma Gandhi Ki Kahani Class 5 Hindi Pathbahar West Bengal Board, कक्षा 5 हिंदी पाठ 18 महात्मा गांधी की कहानी पश्चिम बंगाल बोर्ड

कक्षा 5 हिन्दी पाठबहार (NOTES) 
पश्चिम बंगाल बोर्ड

पाठ 18
महात्मा गांधी की कहानी

                                                ✍️ उमाशंकर जोशी

अभ्यासमाला

1. संक्षेप में उत्तर दीजिए:
1.1 मोहन स्वभाव से कैसे थे?
उ० मोहन स्वभाव से बहुत लज्जालु थे।
1.2 मोहन के विद्यालय में एक दिन कौन आये थे?
उ० मोहन के विद्यालय में एक दिन विद्यालय-निरीक्षक आये थे।
1.3 गाँधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में किस स्थान पर अपना आश्रम स्थापित किया था?
उ० गाँधीजी जब दक्षिण अफ्रीका में थे वहाँ फीनिक्स नामक एक स्थान पर अपना आश्रम स्थापित किया था।
1.4 चरखा संघ का सारा हिसाब-किताब कौन रखते थे?
उ० चरखा संघ का सारा हिसाब-किताब सेठ जमुनालाल बजाज रखते थे।
1.5 बूढ़ी का सर्वस्व संबल क्या था?
उ० बूढ़ी का सर्वस्व संबल उसका अधेला मात्र था।

2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर अपनी भाषा में लिखिए :
2.1 मोहन विद्यालय में छुट्टी की घंटी बजते ही कहाँ दौड़ पड़ता था?
उ० मोहन विद्यालय में छुट्टी की घंटी बजते ही अपनी किताबें आदि सम्हालते हुए अपने वर की ओर दौड़ पड़ता था।
2.2 विद्यालय-निरीक्षक का क्या नाम था ?
उ० विद्यालय-निरीक्षक का नाम मिस्टर माइल्स था।
2.3 विद्यालय-निरीक्षक ने मोहन की कक्षा में अंग्रेजी में कितने शब्द लिखने के लिए दिया था?
उ० विद्यालय-निरीक्षक मोहन की कक्षा में आकर बच्चों को अंग्रेजी में पाँच शब्द लिखने के लिए दिया।
2.4 बापू ने 'शाबाश बहादुर बच्चा' कहकर किस बच्चा को संबोधित किया?
उ० जिस लड़के की बुद्धि थोड़ी कम है, वह यदि मेहनत करके बाद की परीक्षा में अधिक नम्बर पाता तो बापू उससे कहते 'शाबाश, बहादुर बच्चा'।

3. कोष्ठक में दिए गये शब्दों से सही शब्द चुनकर वाक्य पूरा कीजिए।
3.1 विद्यालय में एक दिन .................आये। (विद्यालय-सह निरीक्षक/विद्यालय-निरीक्षक)
उ० विद्यालय में एक दिन विद्यालय निरीक्षक आए।
3.2 लड़के-लड़कियाँ भी .............श्रेणी के विद्यार्थी होते। (दूसरी/एक ही)
उ० लड़के-लड़कियाँ भी एक ही श्रेणी के विद्यार्थी होते।
3.3 मैं तो ................मनुष्य नहीं हूँ। (दुकेला/अकेला) 
उ० मैं तो अकेला मनुष्य नहीं हूँ।

4. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए :
कमीज, पसीजना, नकल, लिखना
उ० : कमीज : आप कमीज क्यों नहीं पहनते।
पसीजना: बूढ़ी का बदहालात देखकर लड़के का मन पसीज गया।
नकल : गाँधीजी को नकल करना नहीं आता था।
लिख : मोहन 'केरल' शब्द नहीं लिख पाये।

5. चलो, पाठ्यांश से जानकारी लेकर सारणी को भरें।

6. चलो, सही उत्तर चुनने के लिए सही (✓) का चिह्न लगायें:
उ० :  (a) गाँधीजी की पोशाक ने बालक को नाराज़ (√) / आश्चर्यचकित कर दिया।
(b) गाँधीजी ने कहा कि वह बहुत गरीब (√) / धनी थे।
(c) बालक की माँ कपड़े (√) / जूते तैयार करती थी।
(d) गाँधीजी का परिवार बहुत बड़ा (√)/छोटा था।