Class 5 hindi Pathbahar Subhash Chandra Bose Path 2 WBBE/कक्षा 5 हिन्दी पाठबहार पाठ 2 सुभाष चंद्र बोस पश्चिम बंगाल बोर्ड

कक्षा 5 हिन्दी पाठबहार (NOTES) पश्चिम बंगाल बोर्ड

पाठ  2
सुभाष चन्द्र बोस


प्यारे बच्चो,

   आज २३ जनवरी है। इसी दिन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म ओडिसा राज्य के कटक नामक शहर में १८९७ ई० में हुआ था। वे मानव नहीं,


महामानव थे। उनमें इतने अधिक गुण थे, जो किसी एक इन्सान में संभव नहीं। जिस समय नेताजी का जन्म हुआ, भारत गुलाम था। अंग्रेज भारतीयों पर जुल्म करते थे। स्कूलों में भारतीय बच्चों के साथ अन्याय होता था। बालक सुभाष को यह बहुत बुरा लगता। उन्होंने सदा निर्भीकता से इसका विरोध किया। वे दूसरे बच्चों की तरह नहीं थे। वे तो असाधारण बालक थे। कक्षा में सदा प्रथम आते और जब भी कोई अन्याय होता, अपनी आवाज अवश्य उठाते थे। अंग्रेज भी उनकी बुद्धि की प्रखरता देख चकित रह जाते थे। प्रखर बुद्धि के साथ-साथ वे बहुत स्वाभिमानी भी थे। उन्हें अपना देश अपनी भाषा और अपनी संस्कृति से बहुत प्रेम था। इसी स्वाभिमान के कारण उन्होंने अपने पिता से कह दिया कि मिशनरी स्कूल में नहीं पढ़ेंगे और उन्होंने ऐसा किया भी।

   वे अपने देश और उसकी परम्पराओं से बहुत प्यार करते थे। वे अपने धर्म में आस्था रखते थे। वे स्वाध्याय किया करते थे। धर्म, दर्शन, साहित्य आदि सब विषयों का अध्ययन करते। उन्होंने विवेकानन्द को पढ़ा। रामकृष्ण परमहंस को पढ़ा और उनके विचारों को जीवन में उतारा। वे अक्सर सोचा करते-कैसे देश को मुक्त कराऊँ? आपको लगता होगा कि बच्चे क्या कर सकते हैं, पर जानते हो, सुभाष ऐसा नहीं सोचते थे। उन्होंने बचपन में ही निश्चय कर लिया था कि वे अंग्रेजों को देश से निकालेंगे और उन्होंने आजीवन उनकी नाक में दम किए रखा। किन्तु बच्चों इतना सब करने के बाद भी वे अपनी पढ़ाई में पीछे नहीं रहे। उस समय की सबसे बड़ी परीक्षा आई. सी. एस. उन्होंने उत्तीर्ण की। सारा भारत उनपर गर्व करता था।

  किन्तु सबसे अधिक प्रेम वे अपने देश से करते थे। देश को मुक्त करने के लिए उन्होंने आई. सी. एस. की नौकरी से त्याग पत्र दे दिया और गुलाम भारत को आजाद करने का प्रण लिया। तब देश में स्वतंत्रता के लिए आंदोलन चल रहा था। उस आंदोलन में उन्होंने भाग लिया। सन १९३८ में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। अप्रैल १९३९ में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और 'फारवर्ड ब्लाक' नामक दल की स्थापना की। सन् १९३९ ई. में द्वितीय विश्वयुद्ध छिड़ गया। सुभाष चन्द्र बोस अंग्रेजी शासन के विरुद्ध युद्ध करने के पक्ष में थे। इस पर अंग्रेजी सरकार ने उन्हें नजरबंद कर कर दिया। सुभाष चन्द्र बोस ने सोचा कि देश को आजाद कराने के लिए देश से बाहर जाकर संघर्ष करना होगा। काबुली पठान के वेश में पुलिस से बचते हुए वे अफगानिस्तान पहुँचे। वहाँ से जर्मनी और फिर जापान गए। जापान से वह बर्मा (म्यांमार) आए, जहाँ उन्होंने भारतीय सैनिकों के सहयोग से बनी 'आजाद हिन्द फौज' का नेतृत्व किया। उन्होंने 'दिल्ली चलो' का नारा दिया और जवानों से कहा, "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा।" उनका 'जयहिन्द' नारा बहुत प्रचलित हुआ। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सुख, चैन और आराम त्याग दिया। वे इतने विचित्र थे कि जब उनपर दुःख पड़ता, वे और दुःख माँगते। कभी न घबराए। अंग्रेजों ने उन्हें बार-बार जेल भेजा, बहुत कष्ट दिए पर सुभाष डरते कहाँ थे ?


  सुभाष अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर करते थे। कभी भी उनकी आज्ञा का उल्लंघन नहीं करते थे। वे बहुत अनुशासित भी थे। वे मानते थे कि जीवन में यदि कुछ पाना है तो अनुशासन का पालन करो और दृढ़ रहो।

  सुभाष समाज सेवी भी थे और सेवा कार्य में उन्होंने हिन्दू-मुसलमान में कभी भेद न समझा। हमें भी अपने देश के लोगों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। देशवासी उन्हें 'नेताजी' कहकर पुकारते हैं। हमें सुभाष की तरह वीर, साहसी, परिश्रमी, देश भक्त, सबसे प्यार करने वाला तथा बलिदानी बनना चाहिए। अगर हम बच्चे सुभाष जैसे बन जाएँगे तो कोई भी हमारे देश को कमजोर नहीं बना सकेगा।

👉कक्षा 5 GK. प्रश्नोत्तरी 

शब्दार्थ :

निर्भीकता = निडरता; प्रखरता = तीक्ष्णता; जुल्म = अत्याचार; प्रण = प्रतिज्ञा ; आज्ञा = आदेश; वेश = पहचान; त्यागपत्र = इस्तीफा।

 भ्यासमाला 

1. संक्षेप में उत्तर दो।

1.1 नेताजी का जन्म कहाँ हुआ था ?

उत्तर : नेताजी का जन्म ओडिशा राज्य के कटक शहर में हुआ था।

1.2 उनके जन्म की तारीख क्या थी?

उत्तर : उनके जन्म की तारीख 23 जनवरी थी।

1.3 वे कैसे बालक थे?

उत्तर : वे असाधारण बालक थे।

1.4 बचपन में उन्होंने क्या निश्चय किया?

उत्तर : बचपन में उन्होंने अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने का निश्चय किया।

1.5 पुलिस से बचते हुए वे कहाँ पहुँचे ?

उत्तर : पुलिस से बचते हुए वे अफगानिस्तान पहुँचे।

1.6 उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए क्या त्याग दिया?

उत्तर : उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सुख, चैन और आराम त्याग दिया।

1.7 उनका सबसे प्रचलित नारा क्या था?

उत्तर : उनका सबसे प्रचलित नारा 'जय हिन्द' था।

1.8 देशवासी उन्हें क्या कहकर पुकारते थे?

उत्तर : देशवासी उनको 'नेताजी' कहकर पुकारते थे।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

2.1 नेताजी को बचपन में कौन सी बात बुरी लगती थी ?

उत्तर : नेताजी के बचपन के समय भारतीयों के साथ अन्याय होता था। स्कूलों में भारतीय बच्चों के साथ जो अन्याय होता था वह सुभाष को बहुत बुरा लगता था।

2.2 उसका विरोध वे किस तरह करते थे?

उत्तर : नेताजी बच्चों के साथ होने वाले अन्याय का विरोध बिना डरे करते थे।

2.3 उन्होंने कौन सी परीक्षा उत्तीर्ण की? और अंत में क्या किया?

उत्तर : सुभाषचन्द्र बोस जी ने आई सी एस की परीक्षा पास की। देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करने के लिए उन्होंने आई.सी.एस. की नौकरी से त्याग पत्र दे दिया और गुलाम भारत को आजाद कराने का प्रण लिया।

2.4 नेताजी ने किसका नेतृत्व किया था?

उत्तर : नेताजी ने भारतीय सैनिकों के संयोग से बनी 'आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व किया था।

2.5 देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने क्या-क्या किया?

उत्तर : देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अपना सुख-चैन त्याग दिया और अंग्रेजों का विरोध आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व करते हुए भारत पर आक्रमण कर दिया जो उस समय अंग्रेजों का गुलाम था।

2.6 नेताजी ने जीवन में कुछ पाने के लिए कौन-कौन से गुणों को अपनाने के लिए कहा है?

उत्तर : नेताजी ने जीवन में कुछ पाने के लिए अनुशासन और दृढ़ रहने के गुण को अपनाने को कहा।

2.7 नेताजी के कौन-कौन से गुणों का पता तुम्हें इस पाठ से लगता है? उसकी एक तालिका तैयार करो।

उत्तर : नेताजी के गुण : निर्भीकता, स्वाभिमान, देश के प्रति प्यार, धर्म में आस्था, संघर्ष, सुख-चैन का त्याग, दुःखों से न घबड़ाना, माता-पिता एवं गुरुजनों का आदर, अनुशासन, दृढ निश्चय, भेद-भाव से दूर रहकर देशवासियों से प्यार।

2.8 ओडिशा हमारे देश का एक अंग राज्य है। हमारे देश के कुछ अन्य राज्यों और उनकी राजधानी के नाम को लिखो।

उत्तर :

राज्य               राजधानी

प. बंगाल     -  कोलकाता
बिहार          -    पटना
झारखण्ड      -    रांची
उत्तर-प्रदेश     -  लखनऊ
तमिलनाडु      -   चेन्नई 

2.9 नेताजी के जीवन की चार प्रमुख घटनाएँ कॉपी पर लिखो।

उत्तर  : (1) आई.सी.एस. की परीक्षा पास करना।

(2) आई.सी.एस. की नौकरी छोड़ना।

(3) काबुली पठान के वेश में अफगानिस्तान जाना।

(4) 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जाना।

(5) 1939 में कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ना।

(6) 1939 में फारवर्ड ब्लाक की स्थापना।

2.10 'कटक' एक स्थान का नाम है। ऐसे ही अपनी जानकारी वाले पाँच स्थानों का नाम लिखो। (जैसे कोलकाता) और उन्हें भारत के मानचित्र में खोजो।

उत्तर : कलकत्ता-कोलकाता, बम्बई-मुम्बई, मद्रास-चेन्नई, बेगलौर बेंगलूरू, पान्डीचेरी-पुडुचेरी।

3. पढ़ो, समझो और अपने शब्दों द्वारा वाक्य को पूरा करो।

3. 3.1 सुभाष अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर करते थे।

उत्तर : हमें माता-पिता और गुरुजनों का आदर करना चाहिए।

3.2 सुभाष बहुत अनुशासित थे।

उत्तर : हमें भी अनुशासित होना चाहिए।

4. जापान से वह म्यांमार (बर्मा) आए। म्यांमार हमारा पड़ोसी देश है। हमारे अन्य पड़ोसी देशों का नाम जानकारी करके लिखो।

 उत्तर : नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका

जापान विश्व के एक देश का नाम है। विश्व के पाँच अन्य देशों का नाम खोजकर लिखो। (पड़ोसी देशों को छोड़कर)।

उत्तर : इंग्लैण्ड, अमेरिका, रूस, फ्रांस, कनाडा।

5. सही शब्द द्वारा वाक्य पूरा करो।

5.1 बालक सुभाष को अन्याय का होना लगता। (अच्छा/बुरा)

5.2 सुभाष ने भारत को कराने का प्रण लिया। (आजाद /गुलाम)

5.3 उन्होंने फारवर्ड ब्लाक नामक की स्थापना की। (क्लब/दल)

5.4 प्रखर बुद्धि के साथ-साथ सुभाष भी थे। (स्वाभिमानी/अभिमानी)।

6. पाठ से पाँच संज्ञा और पांच विशेषण शब्द खोजकर लिखो।

संज्ञा : जैसे - ओडिशा, नेताजी, सुभाष, कटक, भारत, बालक, देश।

विशेषण : जैसे प्रखर, असाधारण, प्रथम, स्वाभिमानी, अनुशासित, दृढ़ निश्चयौ

7. प्रत्येक खण्ड से सही शब्दों को लेकर वाक्य पूरे करो।

उत्तर :

(i) देश में स्वतंत्रता के लिए आन्दोलन चल रहा था।
(ii) काबुली पठान के वेश में पुलिस से बचते हुए वे अफगानिस्तान पहुँचे।
(ii) हमें भी अपने देश के लोगों से भेदभाव नहीं करना चाहिए।
(iv) देशवासी उन्हें नेताजी कहकर पुकारते।

8. पढ़ो, समझो और जानो तथा वाक्य में प्रयोग करो।

उन्होंने बचपन में ही निश्चित कर लिया था कि मैं अंग्रेजों को देश से निकालूँगा और उन्होंने आजीवन उनकी नाक में दम किए रखा। लिखे गए वाक्य के रंगीन भाग में एक मुहावरे (नाक में दम करना) का प्रयोग किया गया है। जिसका अर्थ है बहुत परेशान करना। वाक्यों में प्रयोग के समय इनमें बदलाव आता है।

नाक में दम करना : आंतकवादियों ने नाक में दम कर दिया है।


👉कक्षा 5 GK. प्रश्नोत्तरी 

👉पाठ 3 छब्बीस जनवरी की परेड 

👉 पाठ 4 -  'हम बालक'

👉पाठ 5 किस्मत का खेल

👉पाठ 6 ओलंपिक खेल

👉कक्षा 5 हिन्दी पाठबहार (NOTES) पश्चिम बंगाल बोर्ड

👉Daily Use 100000+ English and Hindi Sentences








कोई टिप्पणी नहीं: