Class 5 hindi Pathbahar chapter 8 Shahid Bhagat Singh West Bengal Board, कक्षा 5 हिंदी पाठबहार पाठ 8 शहीद भगतसिंह पश्चिम बंगाल बोर्ड

कक्षा 5 हिन्दी पाठबहार (NOTES) पश्चिम बंगाल बोर्ड

पाठ 8
शहीद भगतसिंह

उस दिन वीरा स्कूल के लिए घर से निकला था। संध्या होने पर भी जब वह घर नहीं लौटा तो सभी घरवाले घबरा उठे क्योंकि जलियांवाला बाग की घटना से सभी घबराए हुए थे। काफी रात


बीतने पर वीरा बड़ा उदास-सा घर लौटा तो उसकी बड़ी बहन बोली, "कहाँ गया था वीरा? सब जगह तुझे ढूँढ़ा, चल फल खा ले।" वह फफक कर रो उठा। उसने अपनी जेब से एक शोशी निकाली जिसमें मिट्टी भरी हुई थी। उसने कहा, "यह मिट्टी नहीं, अमर शहीदों का खून है।" वह रोज उस शीशी में भरी हुई मिट्टी से तिलक लगाता फिर स्कूल जाता।

 'वीरा' नाम का यह बालक बाद में महान क्रांतिकारी भगतसिंह के नाम से प्रसिद्ध हुआ। भारतीय स्वतंत्रता की बलिवेदी पर जिन सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान किया, उनमें सरदार भगतसिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है।

 सरदार भगतसिंह का जन्म लायलपुर (जो अब पाकिस्तान में है) में २७ सितंबर, १९०७ में हुआ था। उनकी माता का नाम विद्यावती और पिता का नाम किशन सिंह था। उनकी बड़ी बहन का नाम अमरो था। माँ विद्यावती ने उनका लालन-पालन बहुत ही प्यार दुलार से किया। राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत उनके परिवार के वातावरण ने बालक भगतसिंह पर अमिट छाप डाली और उनमें क्रांतिकारी भावनाओं का जन्म हुआ।

 एक बार की बात है, भगतसिंह अपने पिता के साथ कहीं जा रहे थे। रास्ते में पिता के एक घनिष्ठ मित्र मिल गए जो खेत में बुवाई का काम कर रहे थे। उनके पिता अपने मित्र से वार्तालाप में लग गए तो भगतसिंह खेत में छोटे-छोटे तिनके रोपने लगे। बालक के इस कार्य को देखकर पिता ने पूछा, "यह क्या कर रहे हो भगतसिंह?" " बंदूकें बो रहा हूँ।" बालक ने उत्तर दिया।

 भगतसिंह जैसे-जैसे बड़े होते गए, उनकी असाधारण प्रतिभा दिखाई पड़ने लगी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव की पाठशाला में हुई। फिर आगे की शिक्षा के लिए नेशनल कॉलेज लाहौर गए। वहीं उनकी मुलाकात सुखदेव और यशपाल से हुई। तीनों मित्र बन गए और क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेने लगे।

 ३० अक्टूबर, सन् १९२८ को लाहौर में 'साइमन कमीशन' आने वाला था। भगतसिंह ने कमीशन के बहिष्कार की योजना बनाई। लाला लाजपतराय की अध्यक्षता में उन्होंने साइमन कमीशन का विरोध किया। 'साइमन वापस जाओ', 'इनकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए। पुलिस ने क्रूरतापूर्वक लाठी चार्ज किया। इसी घटना के कारण लाला लाजपतराय की मृत्यु हो गई। क्रोध में आकर उसी दौरान भगतसिंह ने पुलिस कमिश्नर सांडर्स की हत्या कर दी। भगतसिंह और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। २३ मार्च, १९३१ को राजगुरु, सुखदेव और भगतसिंह को फाँसी की सजा दी गई। यह दिन 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उन जैसे हजारों-लाखों वीरों की शहादत और क्रांतिकारी आंदोलनों के कारण ही आज हम आजाद भारत में साँस ले रहे हैं।


 भगतसिंह ने फाँसी पर चढ़ते वक्त अंतिम इच्छा जाहिर की थी- सभी अंग्रेज अधिकारी मेरे सामने खड़े हो जाएं। सिपाही से जेलर, सुपरिटेंडेंट सभी अधिकारी उनके सामने खड़े हो गए। तब उन्होंने कहा- मैं बोलूंगा - 'इन्कलाब' और तुम बोलोगे 'जिन्दाबाद'। फिर सभी उपस्थितों के सामने भगत सिंह ने कहा 'इन्कलाब' तथा उन अंग्रेजों ने 'जिंदाबाद' कहा तब भगत सिंह ने कहा- अब आजादी को कोई रोक नहीं सकता।

शब्दार्थ - संध्या = साम का समय, क्रांतिकारी = अंग्रेजी सत्ता के विरोधी; वार्तालाप = बातचीतः असाधारण = विशेषः राष्ट्रीयता = देशभक्ति की भावना, घनिष्ट = बहुत नजदीक, प्रारंभिक = शुरुआती बहिष्कार = अस्वीकार, विरोध।

 अभ्यासमाला 

1. संक्षेप में उत्तर दो।

1.1 वीरा किसके बचपन का नाम था ?

उत्तर : वीरा भगत सिंह के बचपन का नाम था।

1.2 कौन सी घटना से सब घबड़ाए हुए थे?

उत्तर : जालियांवाला बाग की घटना से सब घबड़ाये हुए थे।

1.3 साइमन ने लाठी चार्ज में क्या दिखाई?

उत्तर : साइमन ने लाठी चार्ज में क्रूरता दिखाई।

1.4 भगत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा कहाँ हुई?

उत्तर : भगत सिह की प्रारम्भिक शिक्षा गांव की पाठशाला में हुई।

1.5 उनके घर का वातावरण किससे ओत-प्रोत था?

उत्तर : उनके घर का वातावरण राष्ट्रीयता से ओतप्रोत था।

1.6 भगत सिंह के पिता ने क्या पूछा?

उत्तर : "भगत सिंह के पिता ने पूछा यह क्या कर रहे हो, भगत सिंह।"

1.7 शहीद दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर : शहीद दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

2.1 वीरा स्कूल से देर में क्यों लौटा ? उसके हाथ में क्या था?

उत्तर : वीरा जालियांवाला बाग में चला गया था। अतः वह स्कूल से देर से लौटा। उसके हाथ में एक सीसी थी जिसमें जलियांवालाबाग के शहीदों के खून से सनी मिट्टी थी।

2.2 भगत सिंह पर राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत अमिट छाप किसने डाली ?

उत्तर : भगत सिंह पर राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत अमिट छाप उनके परिवार के वातावरण ने डाली।

2.3 सरदार भगत सिंह का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर : भगत सिंह का जन्म 27 सितम्बर सन् 1907 को लायलपुर (पाकिस्तान) में हुआ था।

2.4 नेशनल कॉलेज में उनकी मित्रता किससे हो गई?

उत्तर : नेशनल कालेज में उनकी मित्रता सुखदेव और यशपाल से हो गयी।

2.5 'शहीद दिवस' क्यों मनाया जाता है?

उत्तर : शहीदों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है।

2.6 आजाद भारत में हम साँस ले रहे हैं किसके कारण?

उत्तर : हम आजाद भारत में शहीदों के बलिदान के कारण साँस ले रहे हैं।

3. रेखा खींचकर आधूरे वाक्यों को मिलाओ।

उत्तर : 

भगतसिह जैसे-जैसे बड़े होते गए ..... उनकी असाधारण प्रतिभा दिखाई पड़ने लगी।

भगतसिह ने कहा .......  मैं बंदूकें बो रहा हूँ।

तीनों मित्र बन गए और ........ क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेने लगे।

इन्ही शहीदों के कारण हम  .......  आजाद भारत में साँस ले रहे हैं।

4. निम्नलिखित शब्दों के विलोम पाठ में से छाँटकर लिखो।

रात - दिन, सपूत - कपूत, मृत्यु - जन्म, घृणा - प्रेम, साधारण - असाधारण, अंतिम - प्रारम्भिक, शत्रु - मित्र, गुलाम - स्वतंत्र, उदास - खुश

5. कोष्ठक में दिए गए शब्दों में प्रश्नवाचक वाक्य बनाकर प्रश्नवाचक चिह्न (?) लगाओ।

5.1 वीरा काफी रात होने पर उदास सा घर लौटा। (कब)
5.2 भगतसिंह की माता का नाम विद्यावती था। (किसकी)
5.3 रास्ते में पिता के एक घनिष्ठ मित्र मिल गए। (कौन)
5.4 तुम बंदूकें बो रहे हो। (क्या)
5.5 नेशनल कॉलेज में उनकी मुलाकात सुखदेव और यशपाल से हुई। (किससे)

उत्तर : 

5.1 वीरा कब उदास सा घर लौटा ?
5.2 किसकी माता का नाम विद्यावती था?
5.3 रास्ते में कौन मिल गये?
5.4 तुम क्या बो रहे हो?
5.5 नेशनल कॉलेज में उनकी मुलाकात किससे हुई?

6. "कहाँ गया था वीरा? सब जगह तुझे ढूँढ़ा, चल फल खा ले।"

किसने कहा ---- बड़ी बहन ने,        किससे कहा --- वीरा से

"यह क्या कर रहे हो भगतसिंह?"

किसने कहा ---  पिता ने।         किससे कहा - भगत सिह से

7. श्रुतलेखः

क्रान्तिकारी, स्वर्णाक्षर, विद्यावती, राष्ट्रीयता, ओत-प्रोत, घनिष्ठ, वार्तालाप, प्रतिभाएँ, गतिविधियाँ, बहिष्कार,अध्यक्षता, आन्दोलन, फलस्वरूप।

8. नीचे दिए गए शब्द समूह में सही शब्द पर घेरा लगाओ।

राष्ट्रियता, राष्ट्रीयता,राष्ट्रीयता --- रासट्रीयता

घनिसट, घनिषठ, घनिस्ठ --- घनिष्ठ

र्वातालाप, वारतालाप, वार्रतालाप --- वार्तालाप

संध्या, सन्धा, सनधा ---  संधया

9. नीचे दिए गए बहुवचन शब्दों को एकवचन में बदलो।

उत्तर -

भावनाएँ - भावना, प्रतिभाएं - प्रतिभा, पाठशालाएँ - पाठशाला, कामनाएँ - कामना, लाठियाँ - लाठी, बंदूकें - बंदूक

10. नीचे दिए गए शब्दों को अलग-अलग समूह में छाँटकर लिखो? हर समूह में एक-एक शब्द अपनी ओर से भी लिखो।

अध्यक्षता, वार्तालाप, स्वर्णाक्षरों, क्रान्तिकारी, प्रतिभा, शिक्षा, मृत्यु क्रूरता, क्रोध, विद्यालय, परिश्रम, क्षण, वर्ष, उद्योग, वाद्य, श्रमिक, उत्तीर्ण, मूग, आश्रय, उद्योग।

उत्तर - शब्द समूह

क्ष - अध्यक्षता, शिक्षा, क्षण - पक्षी

द्य (द्रद्य) - विद्यालय, उद्योग, वाद्य - उद्यान

श्र - परिश्रम, श्रमिक, आश्रय, क्रांतिकारी, क्रोध, प्रतिभा क्रूरता - क्रमशः

ऋ - मृत्यु, मृग, क्रूरता - मृत्यु 

र् -  वार्तालाप, स्वर्णाक्षरों, वर्ष, उत्तीर्ण - निर्माण

11. नीचे दिए गए वाक्यों में कौन सा काल आया है? पास में लिखो।

11.1 यह क्या कर रहे हो भगत सिह। - वर्तमान काल

11.2 उस दिन वीरा घर से स्कूल के लिए निकला था। - भूतकाल

11.3 लाहौर में साइमन कमीशन आने वाला था। - भविष्यत काल

11.4 आज हम आजाद भारत में साँस ले रहे हैं। - वर्तमान काल

12. पढ़ो, समझो और उदाहरण के अनुसार कार्य करो। 

वीरा स्कूल गया था। वह घर नहीं लौटा।

संज्ञा  - वीरा,    सर्वनाम - वह  

यह क्या कर रहे हो भगत सिंह?

संज्ञा -  भगत सिंह         सर्वनाम -  क्या 

सोहन गाँव जाएगा। उसके दादा जी से मिलने।

संज्ञा - सोहन       सर्वनाम -  उसके 

भगत सिंह जैसे-जैसे बड़े होते गए, उनकी असाधारण प्रतिभा

दिखाई पड़ने लगी।

संज्ञा - भगत सिंह      सर्वनाम - उनकी  

13. पढ़ो, समझो और क्रिया के मूल रूप को काल के अनुसार बदलो।

मूल रप,    वर्तमान काल,     भूतकाल,    भविष्यत काल, 

देना,       -      देता        -      दिया     -     देगा
जाना     -     जाता       -       गया      -    जायेगा
खाना     -    खाता       -      खाया     -    खायेगा
करना     -    करता       -     किया     -     करेगा
पढ़ना     -    पढ़ता       -      पढ़ा      -     पढ़ेगा
लेना       -     लेता       -      लिया      -     लेगा
होना      -       है        -        था        -      होगा

14. नीचे दिए गए स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पहचानकर उनके नाम लिखो।

उत्तर : 


15. हमारे देश के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों का एक चार्ट बनाकर कक्षा में टांगों।

उत्तर - विद्यार्थी स्वयं करें 

👉 नौवां पाठ. विविधता में एकता

👉कक्षा 5 हिन्दी पाठबहार (NOTES) पश्चिम बंगाल बोर्ड

👉Daily Use 100000+ English and Hindi Sentences


कोई टिप्पणी नहीं: