भगवान श्री राम हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं, जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। भगवान श्री राम का जन्म त्रेतायुग में अयोध्या के सूर्यवंशी राजा महाराज दशरथ और रानी कौशल्या के घर में हुआ था। भगवान श्री राम के तीन भाई - भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न भी थे। अपने भाइयों में वे सबसे बड़े थे। वे ऐसे ही देवता नहीं कहलाये, बल्कि अपने गुण, मर्यादा और आदर्श स्थापित करने के कारण लोगों ने उन्हें भगवान बना दिया। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने अपने काव्य 'रामायण' में भगवान राम के जीवन की छोटी से छोटी घटना को विस्तार से वर्णन किया है। भगवान श्री राम को पुरुषों में उत्तम "मर्यादा पुरुषोत्तम" कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने अपने जीवन भर सत्य, प्रेम, कर्तव्य और धर्म का पालन किया। उनके जीवन के आदर्शों से हमें अपने समाज और परिवार के सथ कैसा व्यवहार किया जाए का ज्ञान प्राप्त होता है और समाज परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने की प्रेरणा प्राप्त होती है। भगवान राम का विवाह देवी सीता से हुआ था जो मिथिला के नरेश राजा जनक की पुत्री थीं।
आज इस ब्लॉग को लिखने का मुख्य उद्देश्य आपको भगवान श्री राम और रामायण से परिचित कराना है जो इस प्रकार हैं -
भगवान राम के पुर्वज कौन थे ?
उत्तर :- श्री राम के पुर्वजों के नाम
भगवान राम के पूर्वजों के नाम इस प्रकार हैं :-
भगवान श्री राम के पिता दशरथ
दशरथ के पिता अज
अज के पिता नाभाग
नाभाग के पिता अयाति
अयाति के पिता नहुष
नहुष के पिता अम्बरीष
अम्बरीष के पिता प्रशुश्रक
पृशुश्रक के पिता मरू
मरू के पिता शीघ्रम
शीघ्रम के पिता अग्निवर्ण
अग्निवर्ण के पिता सुदर्शन
सुदर्शन के पिता शंखण
शंखण के पिता प्रवृद्ध
प्रवृद्ध के पिता रघु
( राजा रघु महा प्रतापी होने के कारण आगे के वंशज रघुकुल के कहलन लगे। और यहीं से यह कहावत भी शुरू हुई है कि "रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाइ पर वचन न जाई।" )
रघु के पिता ककुत्स्थ
ककुत्स्थ के पिता भगीरथ
(भगीरथ ने ही स्वर्ग से गंगा को पृथ्वी पर लाने का श्रेय जाता था। )
भगीरथ के पिता दिलीप
दिलीप के पिता अंशुमान
अंशुमान के पिता असमंज
असमंज के पिता सगर
सगर के पिता असित
असित के पिता भरत
भरत के पिता ध्रुवसन्धि
ध्रुवसन्धि के पिता सुसन्धि
सुसन्धि के पिता मान्धाता
मान्धाता के पिता युवनाश्व
युवनाश्व के पिता धुन्धुमार
धुन्धुमार के पिता त्रिशंकु
त्रिशंकु के पिता पृथु
पृथु के पिता अनरण्य
अनरण्य के पिता बाण
बाण के पिता विकुक्षि
विकुक्षि के पिता कुक्षि
कुक्षि के पिता इक्ष्वाकु
इक्ष्वाकु के पिता वैवस्वतमनु
वैवस्वतमनु के पिता विवस्वान
विवस्वान के पिता कश्यप
कश्यप के पिता मरीचि
मरीचि के पिता ब्रह्मा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें