इकाई 12 गति / कक्षा 6 अभ्यास कार्य पुस्तिका यूपी बोर्ड / विज्ञान भारती-I

कक्षा 6 

अभ्यास कार्य पुस्तिका यूपी बोर्ड 
विज्ञान भारती-I 
इकाई 12 
गति


1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए -
(क) ओडोमीटर (पथगामी) द्वारा निम्नलिखित को मापा जाता है -
(i) वाहन की चाल           ✓ (ii) वाहन की दूरी
(iii) वाहन का विस्थापन       (iv) वाहन द्वारा प्रदूषण
(ख) दिए गये चित्र में विस्थापन न्यूनतम होगा

✓(i) एक चक्कर लगाने में       (ii) आधा चक्कर लगाने में
(iii) तीन चौथाई चक्कर लगाने में
(iv) दो तिहाई चक्कर लगाने में
(ग) गतिशील वस्तु के लिए निम्नलिखित में क्या असत्य है-
✓(i) समय के साथ दूरी अपरिवर्तित
(ii) समय के साथ दूरी परिवर्तित
(ii) समय के साथ वस्तु की स्थिति परिवर्तित
(iv) गतिशील वस्तु की दिखा में परिवर्तन
(घ) किसी गतिशील वस्तु में निम्नलिखित में क्या असत्य है ?
(i) दूरी शून्य होने पर, विस्थापन अवश्य शून्य होगा
(ii) चाल शून्य होने पर, वेग अवश्य शून्य होगा
✓(iii)वेग शून्य होने पर, आवश्यक नहीं है कि चाल शून्य हो
(iv) उपरोक्त सभी
2. चित्र की गति को देखकर सुमेलित कीजिए -
उत्तर :-
(i) वृत्तीय गति 
(ii) घूर्णन गति 
(iii) आवर्ती गति 
(iii) दोलन गति 
(iv) रेखीय गति
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए -
(क) वेग का SI मात्रक क्या होता है।
उत्तर :- मीटर / सेकेण्ड
ख (ग) एक दिन में कितने घण्टे होते हैं ?
उत्तर :- 24 घण्टे
3. निम्नलखित संख्यात्मक प्रश्नों को हल कीजिए -
(क) दिये गये आफ की सहायता से 15 सेकण्ड बाद निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए -
(i) दूरी........ 10 मीटर।  ....
(ii) चाल---..0...
(ख) यदि कोई व्यक्ति 5 मीटर त्रिज्या के वृत्ताकार पथ पर एक समान रूप से गति करता है। तो निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए -
(i) 5 चक्कर बाद विस्थापन....0.......
 (ii) 2 1/2 चक्कर बाद विस्थापन ....2x5 = 10 मीटर.,..
(ग) दिए गये चित्र के अनुसार एक कार 2 घण्टे में बिन्दु A से प्रारम्भकरके बिन्दु B, C से होते हुए बिन्दु D पर पहुँचती है। कार की
(i) दूरी ...4+8+10 = 22 किमी.....
(ii) विस्थापन ज्ञात कीजिए ....10 किमी.....
5. निम्नलिखित में उदाहरण की सहायता से अंतर स्पष्ट कीजिए..
उत्तर :- (क) दूरी :- • किसी वस्तु द्वारा तय किये गये पथ की लम्बाई उसकी दूरी कहलाती है।
दिशा की जानकारी आवश्यक नहीं है
  वस्थापन :- किसी वस्तु की प्रारम्भिक स्थिति और अन्तिम स्थिति के बीच की न्यूनतम दूरी, विस्थापन कहलाती है दिशा की जानकारी होना आवश्यक है
(ख) वृत्तीय गति :- जब कोई वस्तु किसी निश्चित बिन्दु के चारों ओर एक निश्चित दूरी पर वृत्ताकार मार्ग पर चक्कर लगाती है तो उसकी गति वृत्तीय गति कहलाती है।
 सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति
  घूर्णन गति :- जब कोई वस्तु अपनी धुरी या अक्ष के चारों ओर घूमती है तो उसकी गति घूर्णन गति कहलाती है। उदाहरण - बर्तन बनाने वाले कुम्हार के चाक की गति
  (ग) चाल :- किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में चली गई दूरी उस वस्तु की चाल कहलाती है।
चाल = दूरी/समय
  वेग :- किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में हुये विस्थापन को वेग कहते हैं।
वेग = विस्थापन/समय
 (घ) एक समान गति :-  जब कोई वस्तु समान समय अन्तराल में समान दूरी तय करती है, तो उसकी गति एक समान गति कहलाती है।
घड़ी के सुझ्यों की गति
 असमान गति :- जब कोई वस्तु समान समय अन्तराल में समान दूरी तय नहीं करती है तो उसकी गति असमान गति कहलाती है।
सड़क पर दौड़‌ते वाहनों की गति
6 दिये गए दूरी- समय ग्राफ में ज्ञात कीजिए (यदि गति बिन्दु से प्रारम्भ होकर बिन्दु S पर समाप्त होती है।)


(i) चली गयी कुल दूरी      ...15+10+25 = 50 मीटर.....

(ii) औसत चाल     ...50/16 = 3.125 मीटर/सेकेण्ड.....
(iii) कब से कब तक वस्तु विरामावस्था में रहेगी।... P से Q तक...
13. दो कारें A तथा B क्रमशः बिन्दुओं P तथा Q से एक-दूसरे की ओर एक ही समय में चलना प्रारम्भ करती है। यदि कार A बिन्दु तक तथा कार B बिन्दु P तक क्रमशः 5 मिनट तथा 10 मिनट में पहुँचती हों, तो ज्ञात कीजिए किस कार की चाल अधिक है ?
उत्तर :-  कार A की चाल अधिक है क्योंकि  चाल = दूरी/समय से कार A निश्चित दूरी PQ कम समय में पूरी करती है। 

























कोई टिप्पणी नहीं: