कक्षा 7 अभ्यास कार्य पुस्तिका विज्ञान भारती ।। इकाई 1 मानव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
1. अपने दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए-
उत्तर :- गेहूँ, मेज, घड़ी, पंखा, मोबाइल, टीवी, रेडियो, वाल्टी, मग, थाली, नाव, गिलास व अन्य । (विद्यार्थी अपने इच्छा अनुसार लिख सकता है।)
2. निम्नलिखित चित्रों को देखकर यातायात के प्राचीन 'संसाधनों पर old तथा नवीन संसाधनों पर new लिखिए -
उत्तर :- ✈️हवाई - जहाज - new, 🚗कार - new, बैलगाड़ी - old 🏍️मोटरसाइकिल - new, 🚲साइकिल - old, 🛶नाव - old.
3. पहले जब टेलीफोन, मोबाइल नहीं थे, लोग एक दूसरे का हाल जानने या संदेश पहुँचाने के लिए क्या उपाय करते थे ?
उत्तर :- प्राचीन काल में संदेश वाहक का प्रयोग किया जाता था । जैसे - कबूतर, बाद में डाक-पत्र की व्यवस्था हुई।
4. निम्नलिखित कृषि संसाधनों में से प्राचीन एवं नवीन संसाधनों की अलग-अलग सूची बनाइए-
(हार्वेस्टर, ढेकुली, रहट, थ्रेशर, टैक्टर, बैलगाड़ी, बैल-हल. ट्यूबवेल)
उत्तर :-
प्राचीन कृषि संसाधन :- ढेकली, रहट, बैलगाड़ी, बैल-हल।
नवीन कृषि संसाधन :- हार्वेस्टर, थ्रेशर, टैक्टर, बैलगाड़ी, ट्यूबवेल।
5. निम्नलिखित चित्रों को देखकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के द्वारा यातायात संसाधन में हुए विकास का क्रमबद्ध अंकन कीजिए।
उत्तर :- 1. मानव, 2. पशु द्वारा, 3. पहिए का आविष्कार, 4. बैलगाड़ी, 5. आधुनिक यातायात के साधन जैसे: रेल, कार, वायुयान...
सोचिए और उत्तर दीजिए-
6. यदि विद्युत का अविष्कार न हुआ होता तो वर्तमान में कौन-कौन सी समस्याएँ हो सकती थी?
उत्तर :- सिचाई संकट, रात्रि में प्रकाश का संकट, यांत्रिक संकट, विज्ञान से प्रौद्योगिकी तक पहुंचने का संकट, सुख सुविधाओ में कमी जैसे :- मोवाईल - कम्प्यूटर का अविष्कार न हुआ होता, चिकित्सा के क्षेत्र में संकट।
7. कृषि के क्षेत्र में विज्ञान के नियमों व सिद्धान्तों के प्रयोग से विभिन्न वस्तुओं के उत्पादन में आशातीत वृद्धि हुई है। कृषि के क्षेत्र में विभिन्न क्रांतियों का सम्बन्ध किस वस्तु के उत्पादन से है. लिखिए-
उत्तर:- हरित क्रान्ति :- फसल उत्पादन
श्वेत क्रान्ति :- दुग्ध या दूध
पीली क्रान्ति :- तिलहन
भूरी कान्ति :- उर्वरक
नीली क्रान्ति :- मत्स्य
8. नीचे दिए गये वैज्ञानिकों के चित्र पहचानिए और उनके सम्मुख दिये गये स्थानों पर उनके नाम व उपलब्धि लिखिए-
उत्तर :-
13. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के कारण मनुष्य को लाभ ही नहीं मिला है बल्कि इससे अनेक प्रकार की हानियों भी हुई है। नीचे दिये गये चित्रों को देखकर उन हानियों को पहचान कर उनके कारणों को लिखिए-
उत्तर :- इन चित्रों में क्रमशः फैक्ट्री का धुआँ, परारी का धुआँ तथा गडियों से निकलने वाले धुएं को दिखाया गया है। इनमें वायु प्रदूषण होता है जिससे मनुष्यों में दमा, अस्थमा जैसे रोग फैलते हैं।
14. यदि वर्तमान में ईधन के रूप में LPG और CNG का प्रयोग न होता तो पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को लिखिए-
उत्तर :- यदि LPG और CNG का प्रयोग न होता तो पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता क्योंकि आज भी हम लकड़ी कोयले का प्रयोग ईंधन के रूप में करते, जिससे वायु प्रदूषण होता। हमारे स्वास्था पर भी नकारात्मक प्रभाव (रोग-दमा / आस्थमा) पड़ता।
.....🌻🏵️🌼🪻🌼🏵️🌻.....

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें