इकाई 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति कक्षा 7 अभ्यास कार्य पुस्तिका विज्ञान भारती ।।

कक्षा 7 अभ्यास कार्य पुस्तिका 
विज्ञान भारती ।।
इकाई 2
रेशों से वस्त्र तक

    बच्चों जिस लकड़ी की मेज पर तुन बैठते हो यह क्या है? क्या वह पदार्थ है ? पदार्थ (द्रव) वह होता है जो स्थान घेरता है, जिसमें भार होता है और जिसका अनुभव हम अपनी इन्द्रियों (नाक, त्वचा, जीभ, आंख कान) द्वारा कर सकते हैं। पदार्थ की तीन अवस्थाएँ - ठोस, द्रव व गैस होती है। वयु (हवा) को हम आंखों द्वारा नहीं देख सकते परन्तु उसका अनुभव हम हिलते हुए पत्तों को देख कर सकते है. आओं अब इसको हम एक प्रयोग द्वारा समझते हैं।
1. एक पतली सी लकड़ी की डंडी के सिरों पर एक तरफ पिचका हुआ तथा दूसरी तरफ फूला हुआ गुब्बारा धागे की सहायता से बांधकर लटकाइए। डंडी के बीचो-बीच एक धागा और लगाइए जैसे तराजू को बनाते हैं. देखिए क्या होता है। अब नीचे लिखे हुए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

(अ) क्या हया में भार है?..........हाँ.......... (हीं/नहीं)
(ब) क्या हवा स्थान घेरती है ?........हाँ........ (हाँ/नहीं)

2. अपने आसपास की वस्तुओं को ठोस, द्रव और गैस के आधार पर वर्गीकृत कीजिए -
उत्तर :- (विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार वस्तुएं लिख सकते हैं।)

3. सामान्यतः पदार्थ की तीन अवस्थाएँ होती हैं, ठोस, द्रव तथा गैस। इन तीनों अवस्थाओं में इनके अणुओं के मध्य एक आकर्षण बल कार्य करता है जिसे अंतरा आणविक बल कहते हैं। यह बल ठोस में सबसे अधिक, द्रव में उससे कम तथा गैस के अणुओं में सबसे कम होता है।

आओ करके सीखें
आवश्यक सामग्री- कांच अथवा प्लास्टिक या पारदर्शी कटोरी, गिलास, भगोना, पत्थर, पानी तथा धूपबत्ती आदि।
चित्र A के अनुसार एक छोटे पत्थर के टुकड़े को कटोरी, गिलास तथा कटोरे में बारी-बारी से रखने हैं।
(अ) क्या ऊपर दिये गये चित्र में ठोस (पत्थर) का आकार या आयतन बदलेगा? (हाँ/नहीं) और त्यों?

उत्तर- नहीं, क्योंकि ठोस(पत्पर) अवस्था में अंतरा आणविक बल बहुत अधिक होता है, जो अणुओं को आपस में में बाँधे रखेंगे, जिससे पत्थर का आकार या आयतन नहीं बदलेगा।

अब चित्र B के अनुसार तीनों बर्तनों में पानी भरते हैं।
(ब) क्या द्रव (जल) का आकार तथा आयतन बदलता है? (हाँ / नहीं) और क्यों ?
उत्तर  :- हाॅं। द्रव (जल) में अंतरा आणविक बल ठोस की अपेक्षा कम होता है जिससे द्रव (जल) के अणु अपनी सीमा में रहते हुए गति कर सकते है, जिससे जल की आकृति बदलती है परन्तु आयतन नहीं बद‌लता।

अब चित्र C के अनुसार तीनों बर्तनों में बारी-बारी से जलती हुई धूपबत्ती रखते हैं।
(स) क्या धुंआ (गैस) के आकार या आयतन में कोई परिवर्तन होगा ? (हाँ/नहीं) और क्यों ?
उत्तर- हाँ, कृयोंकि धुंआ (गैस) के अणुओं के मध्य अंतरा आणविक बल का मान नगण्य (सबसे कम) होता है जिससे धुंआ (गैस) के अणुओं बीच दूरी बहुत अधिक होने के कारण इसकी आकृति व आयतन दोनों (अनिश्चित है) में परिवर्तन होगा।
4. नीचे दिए गए गोलों में बिंदी चिपकाइये और बताइए कि यह गतिविधि क्या दर्शाती है -
उत्तर :- (विद्यार्थी चित्रानुसार स्वयं बिंदी चिपकाएं और क्रमशः चित्र पर ठोसकण, द्रव कण और गैस कण लिखें।)

5. परमाणु, पदार्थ (द्रव्य) का सूक्ष्मतम कण होता है जो स्वतंत्र नहीं रह सकता। अधिकतर दो या दो से अधिक परमाणु मिलकर परमाणुओं का समूह बनाते हैं जिन्हें अणु कहते हैं। जैसे-जल. नमक आदि ।

    तत्व में केवल एक ही प्रकार का परमाणु होते हैं जैसे- लोहा, तांबा, चांदी आदि। एक ही तत्व के दो या दो से अधिक परमाणु मिलकर उसी तत्व का एक अणु बनाते हैं जैसे- ऑक्सीजन, हाइड्रोजन। कई तत्व ऐसे भी होते हैं, जिनके एक अणु में केवल एक परमाणु होता है। जैसे-हीलियम, नियॉन। दो या दो से अधिक तत्व निश्चित अनुपात में मिलकर यौगिकों का निर्माण करते हैं तथा अनिश्चित अनुपात से मिलकर मिश्रण का निर्माण करते हैं। जैसे जल, नमक आदि।
उत्तर :- 
(अ) ऊपर दिए गए चित्रों में कौन-सा चित्र H₂हो सकता है?..........B...........

(ब) ऊपर दिए गए चित्र में कौन-सा चित्र NH, हो सकता है?..........C...........

(स) नीचे दिए गए चित्रों के अणुओं को देखकर बॉक्स में उनका फॉर्मूला बनाइए।
उत्तर :-

6. रासायनिक सूत्रों को पूर्ण कीजिए : - 

कोई टिप्पणी नहीं: