इकाई 17 कंप्यूटर / अभ्यास कार्य पुस्तिका कक्षा 6 विज्ञान भारती-I यूपी बोर्ड

 कक्षा 6 विज्ञान भारती-I यूपी बोर्डअ
भ्यास कार्य पुस्तिका 
इकाई 17
कम्प्यूटर 



1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए -
(क) किस वैज्ञानिक ने कम्प्यूटर की परिकल्पना की थी
✓(i)सर चार्ल्स बैवेज        (ii) सर आइजक न्यूटन
(iii) सर जे. सी. बोस         (iv) सर माइकल बैवेज
(ख) । किलो वाइट निम्नलिखित में किसके बराबर होता है-
✓(i) 1024 बाइट            (ii) 1024 मेगाबाइट
(iii) 8 बिट                      (iv) 1024 गिगा बाइट
(ग) सबसे तेज गति से कार्य करने वाला कम्प्यूटर होता है
(i) माइक्रो                      (ii) मिनी
(iii) मेनफ्रेम                 ✓(iv) सुपर 
(घ) निम्नलिखित में कौन-सा आउटपुट डिवाइस नहीं है-
(i) मॉनीटर                   ✓(ii) की-बोर्ड
(ⅲ) प्रिन्टर                     (iv) स्पीकर
(ङ) निम्नलिखित में कौन-सा हार्डवेयर नहीं है-
(i) माउस                      ✓(ii) प्रोग्राम 
(i) की-बोर्ड                      (iv) वेब कैमरा
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) हाईब्रिड कम्प्यूटर एनालॉग एवं  डिजिटल  दोनों का संयोजन होता है।
(ख)  हार्डवेयर तथा  साफ़्टवेयर कम्प्यूटर के दो भाग होते हैं।
(ग) रैम  तथा रोम मेमोरी के नाम हैं।
3. नीचे दिए गए चित्रों को देखकर उनका नाम लिखिए -
उत्तर :-

4. निम्नलिखित का पूरा नाम लिखिए -
(क) C. P. U. उत्तर - सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट
(ख) RAM उत्तर -  रेंडम एक्सस मेमोरी
(ग) ROM उत्तर - रीड ओनली मेमोरी
(घ) MB उत्तर - मेगाबाइट
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
प्रश्न :-(क) कम्प्यूटर का जनक किसे कहा जाता है ?
उत्तर :- चार्ल्स बैवेज ।
प्रश्न :-(ख) तृतीय जनरेशन कम्प्यूटर में किस तकनीक का प्रयोग किया गया है ?
उत्तर :- इंटीग्रेटेड सर्किट
प्रश्न :-(ग) हार्डवेयर का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर :- की-बोर्ड
प्रश्न :-(घ) सुपर कम्प्यूटर की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर :- ये तेज गति व अत्याधिक क्षमता वाले कम्प्युटर होते हैं।
प्रश्न :- 6. कम्प्यूटर के विभिन्न भागों को चित्र में दर्शाइए - 
उत्तर :- माउस, स्पीकर, मॉनिटर, की-बोर्ड, सी•पी•यू •।
7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
प्रश्न :- (क) निम्नलिखित के तीन तीन उदाहरण लिखिए
(ⅰ) निवेशी युक्तियाँ
(ii) निर्गत युक्तियाँ
उत्तर :-
निवेशी युक्तियाँ - कीबोर्ड, माउस, स्कैनर ।
निर्गत युक्तियाँ - प्रिन्टर मॉनीटर, स्पीकर ।
(ख) सी. पी. यू. के कार्यों को लिखिए।
उत्तर :- इनपुट किए गए डेटा को प्रोसेस करके निष्कर्ष आउटपुट के रूप में देना।
8. निम्न पैराग्राफ पढ़ कर नीचे दिये गये प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
  आज के युग में एक ऐसी सरल युक्ति प्रचलित है, जिसे हम कम्प्यूटर कहते हैं, उससे गणना, स्टोर, मैनीपुलेट आसानी से किया जा सकता है। इसे पाँच जनरेशन में बाँटा गया है। कम्प्यूटर को मुख्यतः दो भागों हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में विभाजित किया जा सकता है। हार्डवेयर वह भाग है जिसे हम देख व छू सकते हैं, परन्तु सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों का एक समूह है। कम्प्यूटर डेटा को की-बोर्ड, माउस, स्कैनर आदि के माध्यम से सी. पी. यू. से प्रोसेस कर उसका उत्तर मॉनीटर पर देता है। किसी सूचना को संचित करने के लिए रैम व रोम मैमोरी प्रयुक्त की जाती है। रैम में सूचना विलुप्त हो सकती है, परन्तु रोम में सूचना विलुप्त नहीं होती है।
प्रश्न :- (क) कम्प्यूटर का कौन-सा भाग प्रोग्रामों का समूह कहलाता है ? 
उत्तर:- सॉफ्टवेयर
प्रश्न :- (ख) कम्प्यूटर में स्थायी सूचनाओं का संग्रहण किस प्रकार की मेमोरी से होती है ? 
उत्तर :- रोम
प्रश्न :- (ग) कम्प्यूटर के किस भाग से सूचनाओं को प्रोसेस किया जाता है ? 
उत्तर :- सी०पी०यू०
8. निम्नलिखित संकेतों की सहायता से दी गई वर्ग पहेली को हल कीजिए -
उत्तर :-
बाएँ से दाएँ
 1. बिना की-बोर्ड का प्रयोग किये कम्प्यूटर को नियंत्रित करने के लिए उपयोग करते हैं। माउस
2. कम्प्यूटर का डिस्प्ले यूनिट है । मॉनीटर,
3. संगीत सुनने के लिए प्रयोग किया जाता है।  स्पीकर
4. जहाँ डाटा को स्टोर किया जाता है।  हार्ड डिस्क
ऊपर से नीचे
5. कम्प्यूटर से परिणाम प्रिंट रुप में प्राप्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है।  प्रिंटर
6. किसी छपी हुई सामग्री को डिजिटल रूप में प्राप्त करने के लिये उपयोग करते हैं।  स्कैनर 
7. कम्प्यूटर को आवश्यक निर्देश देने वाला भाग है । की-बोर्ड
👉कक्षा 6 विज्ञान भारती-I अभ्यास कार्य पुस्तिका (यूपी बोर्ड)



।।





कोई टिप्पणी नहीं: