इकाई 15 वायु / अभ्यास कार्य पुस्तिका कक्षा 6 विज्ञान भारती-I यूपी बोर्ड

कक्षा 6 विज्ञान भारती-I 
अभ्यास कार्य पुस्तिका यूपी बोर्ड
इकाई 15
 वायु


1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए -
(क) बोतल का मुँह उल्टा करके जल में डुबाने पर बोतल में जल नहीं भरता है क्योंकि बोतल में हैं
(i) केवल नाइट्रोजन गैस     (ii) केवल कार्बन डाइआक्साइड
✓(iii) वायु                         (iv) केवल ऑक्सीजन गैस
(ख) पवन चक्की के घूमने का कारण है -
(i)सौर ऊर्जा                   ✓(ⅱ) तेज हवा
(iii) विद्युत ऊर्जा               (iv) इनमें से कोई नहीं
(ग) हमारे शरीर पर आरोपित वायुदाब का लगभग मान है -
(i) 10 मीट्रिक टन            (ii) 20 किलोग्राम
✓(iii) 20 मीट्रिक टन          (iv) 10 किलोग्राम
(घ) वायु में नाइट्रोजन की लगभग प्रतिशतता है -
(i) 21%                         (ii) 3%
(iii) 97%                   ✓(iv) 78%
(ङ) ओजोन का क्षरण वायुमण्डल में उपस्थित किस गैस के कारण होता है
(i) हाइड्रोजन गैस                (ii) जल वाष्प
✓(iii)क्लोरोफ्लोरो कार्बन    (iv) ऑक्सीजन
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(क) हमारे चारों ओर रंगहीन, गन्धहीन एवं स्वादहीन  वायु  होती है।
(ख) वायु में विभिन्न गैसें, जल वाष्प ......×...... तथा धूल के कण विद्यमान होते हैं।
(ग) वायु में उपस्थित ऑक्सीजन श्वसन तथा दहन में प्रयुक्त होती है।
(घ)हल्के बीजों के  प्रकीर्णन. में वायु सहायक है।
ङ) सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों से रक्षा करने में ओजोन  सहायता करती है।
3. निम्नलिखित के सही कथन पर सही (✔) तथा गलत कथन पर गलत (X) का चिह्न लगाइए -
(क) एक खाली ड्रापर को जल में डुबोकर दबाने पर केवल नाइट्रोजन गैस के बुलबुले निकलते हैं।      [X]
(ख) हवा भरने से गुब्बारा फूल जाता है और गुब्बारे के अन्दर स्थान घेरता है।      [✓]
(ग) रात में टॉर्च के प्रकाश में चमकते हुए जल वाष्प के कण इधर-उधर तैरते दिखायी देते हैं।      [X]
(घ) पानी पर उल्टे रखे जार में मोमबत्ती जलाने पर जार में जल का स्तर तब तक बढ़ता है जब तक कि जल से पूरा जार भर नहीं जाता है।      [X]
(ङ) प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाई ऑक्साइड एवं जल के उपयोग से मण्ड तथा ऑक्सीजन बनाते हैं।      [X]
4. स्तम्भ 'क' तथा स्तम्भ 'ख' को सुमेलित कीजिए -
उत्तर :-
स्तम्भ 'क'.              स्तम्भ 'ख'
(क) नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड एवं अन्य गैसें      ------------    (iv) वायु
(ख) खिड़कियों का फट-फट की आवाज करते हुए बन्द हो जाना.   --------   (v) तेज हवा के झोंके
(ग) वायुमण्डल   ------ (1) पृथ्वी सतह के ऊपर का वह वायु उपस्थित है।
(घ) श्वसन एवं दहन ------- (ⅱ) ऑक्सीजन
(ङ) जल   ---------- (iii) रंगहीन, गन्धहीन एवं स्वाद
5. निम्नलिखित में जो बेमेल है उसे छाँटकर लिखिए -
प्रश्न :- नाइट्रोजन, मोमबत्ती, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड 
उत्तर :- मोमबत्ती
प्रश्न :- (ख) पैराशूट, ग्लाइडर, क्लोरोफ्लोरो कार्बन, पाल नौका 
उत्तर :- क्लोरोफ्लोरो कार्बन
प्रश्न :- (ग) जलचक्र, प्रकाश संश्लेषण, पवन चक्की, ओजोन परत उत्तर :- जलचक्र
प्रश्न :- (घ) कमरे में पंखे का चलना, वायु में भार होना, वायु द्वारा स्थान घेरना, वायु द्वारा दाब डालना 
उत्तर :- कमरे मे पंखे का चलना
प्रश्न :- (ङ) रेफ्रीजरेटर, एयर कण्डीशनर, स्कूटर, पराबैंगनी किरणें
उत्तर :- पराबैंगनी किरणें
7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 'एक शब्द' में दीजिए
प्रश्न :- (क) वायु के मुख्य संघटक गैस का नाम क्या है ?
उत्तर :- नाइट्रोजन
प्रश्न :- (ख) खोली बोतल को तिरछा करके जल में डुबाने पर बुदबुदाहट की आवाज के साथ क्या दिखायी देता है ?
उत्तर :- हवा के बुलबुले
प्रश्न :- (ग) प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन के साथ क्या बनता है ?
उत्तर :- ग्लूकोज
प्रश्न :- (घ) क्लोरोफ्लोरो कार्बन वायुमण्डल में जाकर किस गैस को विघटित करती है ?
उत्तर :- ओजोन परत
प्रश्न :- (ङ) अस्पताल में रोगियों को कृत्रिम श्वसन के लिए कौन सी गैस दी जाती है ?
उत्तर :- ऑक्सीजन
प्रश्न :- 8. प्रयोग द्वारा बताइए कि वायु में ऑक्सीजन विद्यमान हैं।
उत्तर :- प्रयोग :  चार समान आकार एवं लम्बाई की मोमबत्ती लेकर, चार अलग-अलग आकार के जार लेकर सभी मोमबत्ती को अलग-अलग  जार में जलाएंगे व उसके ऊपर जार को उल्टा करके रखेंगे। हम देखते है कि सबसे छोटे जार की मोमबत्ती सबसे पहले क्रमशः सबसे बड़े जार की मोमबत्ती सबसे बाद मे बुझती है। क्योकि बड़े जार में वायु ज्यादा थी। इसलिए उसमें अपेक्षाकृत आक्सीजन भी ज्यादा था। इससे पता चलता है कि वायु में ऑक्सीजन विद्यमान है।


















।।।

कोई टिप्पणी नहीं: