कक्षा 6 विज्ञान भारती-I यूपी बोर्डअभ्यास कार्य पुस्तिका इकाई 16जल
1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए -
(क) जल अनुपयोगी है-
(i) भाप बनाने में (ii) रसायनों को घोलने में
✓(iii) कार में ईंधन के रूप में (iv)मशीनों की साफ-सफाई में
(ख) भार के अनुसार मनुष्य के शरीर में जल की प्रतिशतता होती है-
✓(i) 70% (ii) 60% (iii) 80% (iv) 85%
(ग) खारा पानी का मुख्य स्रोत है-
(i) नदी ✓(ii) समुद्र (iii) बर्फ (iv) नलकूप
(घ) अशुद्ध जल में तलछटीकरण की प्रक्रिया तेज करने में सहायक है-
(i) कैल्सियम क्लोराइड (ii) मैग्नीशियम सल्फेट
✓(Ⅲ) फिटकरी (iv) पोटैशियम परमैग्नेट
(ङ) जल के शोधन में सहायक नहीं है -
(i) चारकोल / लकड़ी का कोयला (ii) ब्लीचिंग पाउडर
(iii)ओजोन ✓ (iv) मैग्नीशियम सल्फेट
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(क) क्लोरीन जल में उपस्थित कीटाणुओं को नष्ट करने में सहायक है।
(ख) कठोर जल साबुन के साथ कम झाग देता है।
(ग) नदियों के किनारे लगे वृक्षों के फल एवं बीजों का जल प्रवाह द्वारा प्रकीर्णन होता है।
(घ) समुद्र जल में 2.6 प्रतिशत नमक है।
(ङ) पेड़ पौधों में उनके भार के अनुसार 60 प्रतिशत जल उपस्थित रहता है
3. निम्नलिखित के सही कथन पर सही (√) तथा गलत कथन पर गलत (X) का विह्न लगाइए
(क) जलीय जीव श्वसन के लिये ऑक्सीजन जल के माध्यम से ही प्राप्त करते हैं। [✓]
(ख) नदियों पर बाँध बनाकर विद्युत उत्पादन की क्रिया को रोका जाता है। [X]
(ग) जल जीवधारियों का मूलभूत घटक है। [✓]
(घ) शुद्ध जल का हिमांक 100° C तथा क्वथनांक 0° C होता है। [X]
(ङ) पत्तियों की सतह पर पाये जाने वाले छोटे-छोटे छिद्रों द्वारा वाष्पोत्सर्जन होता है [✓]
4. स्तम्भ 'क' तथा स्तम्भ 'ख' को सुमेलित कीजिए -
उत्तर :-
स्तम्भ 'क' स्तम्भ 'ख'
(क) जल वाष्प --------- (v) संघनन
(ख) पीने योग्य जल -------- (iv) नलकूप
(ग) शुद्ध जल --------- (i) विद्युत का कुचालक
(घ) कठोर जल। ------- (ⅱ) उद्योगों के लिए अनुपयोगी
(ङ) जल से दुर्गन्ध दूर करने में सहायक --- (ii) चारकोल/लकड़ी का कोयला
5. निम्नलिखित में जो बेमेल है उसे छाँटकर लिखिए -
प्रश्न :- (क) समुद्र, कुआँ, हैण्डपम्प, नलकूप
उत्तर :- समुद्र
प्रश्न :- (ख) क्लोरीन, पोटैशियम परमैग्नेट, ओजोन, नाइट्रोजन उत्तर :- नाइट्रोजन
प्रश्न :- (ग) मृदु जल, कठोर जल, कैल्सियम क्लोराइड, मैग्नीशियम सल्फेट
उत्तर :- मृदु जल
प्रश्न :- (घ) तलछटीकरण, छानना, क्लोरीनीकरण, बर्फ
उत्तर :- बर्फ
प्रश्न :- (ङ) पीने योग्य जल, रंगहीन, गंधहीन, विद्युत का कुचालक
उत्तर :- पीने योग्य' जल
6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 'एक शब्द' में दीजिए--
प्रश्न :- (क) जल का वाष्प के रूप में परिवर्तित होना क्या कहलाता है ?
उत्तर :- वाष्पन
प्रश्न :- (ख) पौधों की जैविक क्रिया के लिए आवश्यक होता है ?
उत्तर :- जल
प्रश्न :- (ग) किस ताप पर जल, ठोस में परिवर्तित होता है?
उत्तर :- 0⁰C
प्रश्न :- (घ) 100°C से अधिक ताप पर जल से क्या प्राप्त होता है ?
उत्तर :- जलवाष्प
प्रश्न :- (ङ) शरीर के तापमान को नियन्त्रित करने वाले पदार्थ का नाम बताइए।
उत्तर :- जल
7. दिए गए वर्ग में दाँये से बाँये, बाँये से दाँये, ऊपर से नीचे, नीचे से ऊपर तथा विकर्ण के दिशा में लिखे शब्दों को ढूंढकर निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए -
1. जल के मुख्य स्रोत है।
उत्तर- नदी
2. पीने योग्य जल का स्रोत है।
उत्तर- नल
3. किसका जल प्रवाह द्वारा प्रकीर्णन होता है ?
उत्तर- बीजों
4. जल की एक अवस्था है।
उत्तर - बर्फ
5. जल किन का मूल घटक है।
उत्तर - जीवधारियो
6. जल के स्वाद में भिन्नता किस के कारण होती है ?
उत्तर - लवण
7. नाव की सहायता से सामान एवं मनुष्य एक स्थान से दूसरे स्थान तक आ जा सकते हैं।
उत्तर :- परिवहन
8. जल शरीर में क्या नियंत्रित करता है ?
उत्तर :- ताप
।।।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें