निबंध
आदर्श विद्यार्थी
(रूपरेखा :-भूमिका, आदर्श विद्यार्थी के गुण, आचरण, आदत, लग्नशीलता, समयशील, नियमितता, स्वावलंबन, उपसंहार।)
भूमिका : आज के विद्यार्थी कल के राष्ट्र निर्माता हैं। देश का भविष्य कल इन्हीं के कंधों पर होगा। अतः आने वाले समय में आज के विद्यार्थी ही देश को दिशा देंगे। ऐसे में यदि विद्यार्थी सुयोग्य होंगे, श्रेष्ठ गुणों से युक्त होंगे, तो देश निरंतर उन्नति करेगा और यदि अर्थहीन गुणहीन हुए तो देश की अवनति को कोई नहीं रोक सकता।
आदर्श विद्यार्थी के गुण : आदर्श विद्यार्थी से अनेक गुणों की अपेक्षा की जाती है। यह श्रेष्ठ गुणों से युक्त होना चाहिए। यह अनुशासन प्रिय, सुशील और सच्चरित्र हो, विद्वान और धनवान होने पर भी, यदि कोई चरित्रवान नहीं है, तो वह कहीं पर भी आदर नहीं पाता।
संक्षेप में आदर्श विद्यार्थी के निम्नलिखित गुण होने चाहिए।
अनुशासन प्रिय : आदर्श विद्यार्थी का प्रथम पाठ अनुशासन से प्रारंभ होता है। समय पर उठना, बैठना, पढ़ना, गुरु का आदर, माता-पिता का आदर एवं छोटे से स्नेह रखने वाला विद्यार्थी ही आदर्श किसी से लड़ते झगड़ते हैं वह विनम्रता का प्रतीक होता है। विनम्रता अनेक गुणों की जननी है। उसमें आज्ञाकारी ता के भाव से जन्म लेते हैं
लग्नशीलता :आदर्श विद्यार्थी प्रत्येक कार्य को बड़ी लगन से करता है। वह कामचोर नहीं होता । वह प्रत्येक कार्य को पूर्ण करके ही दम लेता है।
संयम शील : एक आदर्श विद्यार्थी संयम शील होता है। संयम से छात्र में एकाग्रता आती है। ऐसा विद्यार्थी भोजन के प्रति स्वाद में, श्रृंगार में, मनोरंजन और क्रोध में संयम से कार्य लेता है
नियमितता : अनुशासन का ही अन्य गुुण है। आदर्श विद्यार्थी अपने सभी कार्य जैसे अध्ययन, भोजन, खेलकूद और निद्रा नियमित समय पर ही करता है।
स्वावलंबन :आदर्श छात्र के प्रमुख गुणों में से एक होता है। वह अपने कार्यों के लिए किसी पर निर्भर नहीं होता। अपितु अपने कार्य से करता है। आदर्श छात्र का सबसे बड़ा गुण विद्या ग्रहण करना है। वह अपना अधिक समय विद्या ग्रहण करने में ही लगाता है।
उपसंहार : गुणों के अतिरिक्त सत्य बोलना मधुर भाषण करना सद्गुणों को ग्रहण करने के लिए तत्पर रहना आदर्श छात्र के अन्य गुण हैं। वह दूसरों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करता है। वह अपना भविष्य सुधारना है और सब उसे देख कर अपना भविष्य सुधारते हैं। इन सब बातों से देश व समाज निरंतर उन्नति को प्राप्त होते रहते हैं।
🌺🙏🏻🌺

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें