छठ पूजा/छठ की सुहावनी छटा/सूर्य पूजन/पर हिन्दी और अंग्रेजी में निबंध/Essay in Hindi and English on Chhath Puja/worship/ Chhath Ki Suhavni Chhata / Surya Poojan

छठ पूजा

या

छठ की सुहावनी छटा

या

सूर्य पूजन

   प्रतिवर्ष कार्तिक माह में छठ व्रत मनाया जाता है। चैत माह में भी छठ व्रत मनाया जाता है। चैत में गर्मी पड़ती है। इस कारण बहुत कम लोग चैत में छठ व्रत करते हैं। कार्तिक माह में प्रकृति कुछ आर्द हो जाती है। शरद ऋतु का आरंभ (आगमन) हो जाता है। निर्जल उपवास में छठव्रतियों को थोड़ी शीतलता मिलती है। इसलिए कार्तिक माह में छठव्रतियों की संख्या अधिक रहती है।

👉रामायण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 300+

👉रामायण GK QUIZ video

   छठ व्रत का बहुत महात्म्य है। यह बहुत पवित्रता से, नियमपूर्वक तथा पूर्ण अनुष्ठान के साथ मनाया जाता है। छठव्रती नियम-धर्म में थोड़ी सी भी चूक नहीं करते हैं । वे विधिपूर्वक तथा पवित्रतापूर्वक भगवान सूर्य की पूजा करते हैं। इसके लिए वे कठोर साधना भी करते हैं।

  इस व्रत का आरंभ 'नहाए-खाए' से हो जाता है। इस दिन अरवा चावल, कद्दू की तरकारी और चने की दाल बनती है। दूसरे दिन 'खरना' होता है। इस दिन रात में खीर और रोटी से पूजा होती है तथा खीर और रोटी को प्रसाद के रूप में खिलाया जाता है।

  तीसरे दिन छठव्रती संध्या समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा या नदी किनारे जाते हैं। इस समय का दृश्य बड़ा ही मनोहारी दिखता है। चारों ओर से छठव्रतियों, उनके संबंधियों तथा दर्शक जनों की भीड़ उमड़ती हुई दिखती है। लोगों के आने का ताँता लगा रहता है। प्रथम अर्घ्य  देखने वाले दर्शकों की लंबी कतार दिख पड़ती है। इस प्रकार एक मेला जैसा दृश्य उपस्थित हो जाता है।

 सिर पर पीले वस्त्र में दौरा लिए लोग घाट किनारे आते हैं। व्रतियों के पीछे महिलाएं पुरुष और बच्चे झुंड के रूप में चलते रहते हैं। रास्ते में औरतें समवेती स्वर में छठ व्रत के गीत गाती जाती हैं। उनके छठ के गीतों की गूंज से पूरा वातावरण छठमय हो जाता है। कुछ लोग ढोलक और माँदल बजवाते हुए घाट किनारे चलते जाते हैं।

 संध्या के समय डूबते सूर्य की लालिमा को छठव्रती प्रथम अर्घ्य देते हैं। इस दृश्य को भक्तिभाव से देखने वालों की लंबी भीड़ दिखाई पड़ती है। धरती पर रंग बिरंगे सज्जित परिधानों से तथा सूर्य के लाल रंग से धरती और आकाश रंगीन दिखने लगते हैं। रंग-बिरंगी छटा से छठ की छटा और सुहावनी हो जाती है। प्रथम वर्ग की संध्या का सौंदर्य अपूर्व हो जाता है।

  दूसरे दिन सूर्योदय के समय उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रत का समापन किया जाता है। इसके बाद प्रसाद वितरण होता है। प्रसाद वितरण और प्रसाद ग्रहण का कार्य दो-तीन दिनों तक चलता रहता है। उत्तर भारत में यह पर्व का बहुत महत्व है। सभी व्रतों में छठ व्रत अति पवित्र व्रत है। इसी से व्रतों में इस व्रत  को  ऊँचा स्थान प्राप्त है।

Translation 

Chhath Puja

 or

 Chhath's beautiful shade

 or

 Sun worship

 Chhath Vrat is observed every year in the month of Kartik.  Chhath Vrat is also celebrated in Chait month.  It is hot in Chait.  For this reason very few people perform Chhath Vrat in Chait.  In the month of Kartik, nature becomes somewhat wet.  Autumn begins (arrival).  Chhathwatis get some coolness in waterless fasting.  Therefore, the number of Chhathwatis is more in the month of Kartik.

 Chhath Vrat is very important.  It is celebrated in a very pious manner, rulefully and with complete rituals.  Chhathravati does not miss even the slightest in the rule of religion.  They worship Lord Surya lawfully and charitably.  For this, they also practice hard work.

 This fast starts with 'bathed and eaten'.  On this day, Arva rice, pumpkin sugar and gram lentils are made.  'Kharana' happens on the second day.  On this day, kheer and roti are worshiped at night and kheer and roti are fed as prasad.

 On the third day, on the sixth day of the evening, people go to the banks of the Ganges or river to offer arghya to the Sun.  The scene at this time looks very beautiful.  A crowd of Chhathwratis, their relatives and spectators seems to be thronging from all around.  There is a flow of people coming.  There is a long queue of spectators watching the first Arghya.  Thus a fair-like scene becomes present.

 People come to the ghats to visit in yellow clothes on the head.  Women and men continue to flock behind the fast.  On the way, women sing songs of Chhath Vrat in a melodious voice.  The entire atmosphere becomes chhatam by the resonance of his Chhath songs.  Some people go to the ghat along the dholak and mandal.

 On the evening of Chhathvarti the first Arghya is given to the redness of the setting sun.  A long crowd of devotees view this scene.  The earth and sky start to look colorful with colorful costumes on the earth and the red color of the sun.  Chhatra becomes beautiful and beautiful with colorful hues.  The beauty of the evening of the first class becomes extraordinary.

 On the second day, Chhathvrat is concluded by offering Arghya to the rising sun at sunrise.  This is followed by Prasad distribution.  The work of Prasad distribution and Prasad eclipse lasts for two-three days.  This festival is very important in North India.  Chhath Vrat is the most sacred of all fasts.  Due to this, this fast enjoys a high place in the fasts

कोई टिप्पणी नहीं: