कोरोना वायरस (Covid-19)
आज पूरा विश्व कोविड-19 अर्थात कोरोनावायरस से परिचित हो चुका है। सभी लोग इससे बचने के उपाय को ढूंढते और बताते हुए देखे जा सकते हैं। सभी इसके बचाव के उपाय अपना रहे हैं। पर कुछ लोग आज भी निडर होकर जैसे यह एक हव्वा या मजाक हो सा व्यवहार कर रहे हैं। और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी बिना मास्क के, बिना डरे घूम फिर हैं। उन सभी को सचेत रहना चाहिए तथा इस वायरस को हल्के में नहीं लेेेेना चाहिए।
इस विषय में आज यहाँ पर एक सुंदर सा निबंध प्रस्तुत है जिसमें पूरा विश्लेषण आपको दी गई है अगर विश्लेषण पसंद आए तो कमेंट करके अवश्य बताएं आपको कैसा लगा।
Covid-19 (कोरोना वायरस) पर निबन्ध
प्रस्तावना :कोरोनावायरस अर्थात कोविड-19 बहुत सोचना लेकिन अत्यंत खतरनाक व प्रभाव प्रभावशाली वायरस है। कोविड-19 मानव के बाल की तुलना में लगभग 900 गुना छोटा है, लेकिन इसका संक्रमण दुनिया भर में तेजी से फैला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है। दुनिया में लगभग सभी देशों में इस वायरस ने अपना तांडव मचाया है।
• कोरोनावायरस क्या है?
कोरोना वायरस (कोविड-19) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है जिसके संक्रमण से सर्दी, जुकाम से लेकर, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को इससे पहले कभी नहीं देखा गया। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था। W.H.O. के अनुसार बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके प्रमुख लक्षण हैं। सारी दुनिया के वैज्ञानिक इससे बचने के वैक्सीन की खोज कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है।
इसके संक्रमण के फलस्वरूप सर्दी, जुकाम, बुखार, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है। इसलिए इससे बचने के लिए बहुत सावधानी बरती जा रही है। जैसे कि हम जानते हैं यह वायरस (कोविड-19) दिसंबर 2019 में सबसे पहले चीन में पकड़ में आया था और धीरे-धीरे, देखते ही देखते यह वायरस दुनिया के दूसरे देशों में भी फैल गया।
ऐसे वायरस का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नाक से निकलने वाली हवा अर्थात सांस से तथा खांसी छींक से फैलता है। खांसते समय जो पानी की बूंदे शरीर से निकलती हैं। वह हवा में फैल जाती हैं और इसके साथ वायरस भी फैल जाता है। जो दूसरे इंसान में अपना कब्जा जमा लेता है। कोविड-19 नाम का यह वायरस दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में अपना आतंक मचा चुका है। इससे बचाव के लिए हमें सरकार द्वारा बताए गए सावधानियों को बरतनी चाहिए। और वह आवश्यक भी है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके।
कोरोना वायरस को कोविड-19 इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पहली बार 2019 को पहचाना गया।
• इस बीमारी का लक्षण
WHO के अनुसार पहले कोविड-19 या कोरोना वायरस में रोगी को पहले बुखार होता है। इसके बाद सर्दी या सूखी खांसी और फिर हफ्ते भर बाद सांस लेने में परेशानी शुरू हो जाती है। परंतु अब इस बीमारी के कोई खास लक्षण नहीं है। अब यह देखा गया है कि रोगी की सूंघने की शक्ति नहीं रहती और भोजन का स्वााद भी नहीं मिलता।
इसका मतलब यह नहीं है कि जिन व्यक्तियों में यह लक्षण पाए जाते हैं। उनको कोरोनावायरस है, लेकिनयह बात तो है कि जिन व्यक्तियों में कोरोना वायरस (कोविड-19) है उनमें यह लक्षण पाए जाते हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी, किडनी फेल होने जैसे मामले पाए जाते हैं। और यहाँ तक की मौत भी हो सकती है। 10 साल से छोटे बच्चे, बुजुर्ग या जिन लोगों को पहले से ही कोई गंभीर बीमारी जैसे-अस्तमा, मधुमेह या ह्रदय की बीमारी है। उनके मामले में इस बीमारी का खतरा और अधिक हो जाता है। जुकाम और फ्लू के वायरस में भी इसी तरह के लक्षण पाए जाते हैं।
• इस वायरस का संक्रमण हो जाए तब क्या करें?
* वर्तमान समय में इस बीमारी का कोई वैक्सीन या सुनिश्चित दवाई नहीं है। फिर भी इसके लक्षण दिखते ही कुछ एंटीबायोटिक दवाइयां दी जा सकती हैं।
* जब तक स्वस्थ न हो जाए दूसरों से दूरी बनाए रखें।
* इसकी वैक्सीन की खोज अभी जारी है। इस साल(2020) के अंत तक वैक्सीन का मानव पर परीक्षण रिपोर्ट भी आ जाएगा।
* इस साल(2020) के अंत तक वैक्सीन आने की संभावना है।
* कुछ डॉक्टर एंटीवायरल दवाओं का भी परीक्षण कर रहे हैं।
• कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के क्या उपाय हैं?
कोविड-19 से बचाव के लिए उपाय
* WH.O./विश्व स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 से बचाव के लिए एक दिशा निर्देश जारी की है।
* इसके अनुसार हाथों को साबुन से बार-बार धोना चाहिए।
* अल्कोहल बेस्ड हैंड सेनीटाइजर द्वारा भी हाथ साफ किया जा सकता है।
* साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
* मास्क से नाक और मुंह अच्छी तरह ढकें।
* लोगों से हाथ मिलाने के बजाय दूर से ही हाथ जोड़कर नमस्कार करना चाहिए।
* घर पर लाए गए किसी भी वस्तु को पहले सैनिटाइज करके अलग कमरे में 1 दिन के लिए रख दें तथा दूसरे या तीसरे दिन उस वस्तु का इस्तेमाल करें।
* मोबाइल-लैपटॉप आदि जैसी चीजों को भी समय-समय पर सैनिटाइज या साफ करें।
* नाक, मुंह और आँखों को छूने से बचें।
* संक्रमण से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना बहुत आवश्यक है। इसके लिए अपने खाद्य सामग्री में पौष्टिक के चीजों को भी सामिल करें।
* प्रतिदिन कम से कम एक बार हल्दी वाला दूध अवश्य लें।
* बार हल्का गुनगुना पानी पीने की आदत बना लें।
* अपने शरीर का तापमान और अन्य लक्षणों की जांच नियमित रूप से करते रहे।
* खांसते या छीकते समय अपने हाथ और मुंह पर रुमाल या टिशू पेपर से अच्छी तरह ढकें तथा इस्तेमाल किए गए मास्क व टिशू पेपर को ढक्कन बंद डस्टबिन में फेंके। जिस व्यक्ति में जुकाम या फ्लू के लक्षण नजर आये, उससे डेढ़-दो मीटर की दूरी अवश्य बनाए रखें।
* मांसाहार (मांस, मछली, अंडे के सेवन से) बचें।
* इसके अलावा जंगली जानवरों के पास भी ना जाए।
• मास्क कैसे और कौन-सा पहनना चाहिए?
* वैसे तो स्वस्थ व्यक्ति को फांसी लगाने की आवश्यकता नहीं है।
* पर कोविड-19 वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में हैं तो मास्क पहनना आवश्यक है।
* जिनको जुकाम, कफ, बुखार या सांस लेने में समस्या है उन्हें मास्क पहनना आवश्यक है तथा यथा शीघ्र डॉक्टर से मिलना चाहिए।
• मास्क पहनने का सही तरीका :
* मास्क को पहनते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि नाक, मुंह और दाढ़ी अच्छी तरह ढके हों।
* मास्क के ऊपर बाहर की तरफ (सामने से) हाथ न लगाएं।
* गलती से भी यदि हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ सैनेटाइटिस्ड करें या साबुन से धो लें।
* मास्क को उतारते समय भी मास्क के ऊपरी भाग को छूने से बचें। उसके रबर या फीते को पकड़ कर उतारना चाहिए।
* मास्क प्रतिदिन बदलना चाहिए।
• कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को कैसे कम करें (उपाय) :
* विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.), पब्लिक हेल्थ केयर और नेशनल हेल्थ सर्विस (N.H.S.) से मिले सूचनाओं के आधार पर हम यहां कोरोनावायरस से बचाव के तरीके बता रहे हैं।
* कोरोना वायरस के जाति के वायरस छींकने या खांसनेे पर शरीर से निकलने वाली पानी की बूंदों सेे ही फैलते हैं।
* इससे बचने के लिए हाथों को बार-बार साबुन से साफ करें।
* छींकते या खांसते समय अपने नाक और मुंह को अच्छी तरह किसी कपड़े, टिशू या रुमाल से ढक लें।
* आँख, नाक और मुंह को बार बार न छुएं।
* कोविड-19 या कोरोना वायरस के बारे में अब तक इस तरह के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि यह वायरस पार्सल, चिट्ठियों या खाने-पीने की वस्तुओं द्वारा फैलता है।
* इस प्रकार के वायरस शरीर के बाहर बहुत ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं।
• कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से कैसे रोकें?
• कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के तरीके:
* सार्वजनिक जगह पर जाने से बचें।
* सार्वजनिक वाहनों जैसे बस, ट्रेन, ऑटो-रिक्शा या टैक्सी से यात्रा करने से बचें।
* वर्तमान समय में मेहमान को घर न बुलाएं।
* घर का सामान दूसरे व्यक्ति से न मंगवाए।
* जितना हो सके ऑफिस, स्कूल या सार्वजनिक जगह पर न जाएं।
* यदि आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर और लोगों के साथ साझा करके रहते हैं तो आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
* जितना हो सके अलग कमरे में रहे। और साझा रसोई तथा बाथरूम को लगातार साफ करते रहे।
* यदि आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं या फिर किसी संक्रमित इलाके से आए हैं तो आपको अलग रहने की सलाह दी जाती है।
* इसके अलावा यदि संक्रमण का लक्षण दिखे तो 14 दिनों तक लगातार आपको अकेले तथा दूसरों से दूर ही रहना चाहिए जिससे संक्रमण को रोका जा सके और आगे न बढ़ने दिया जाए।
* अतः जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकले और घर पर ही रहे।
उपसंहार : दुनिया भर के देश कोरोना वायरस (कोविड-19) नामक वायरस के संक्रमण से बेहाल हुए पड़े हैं। आज भी इसका डर पहले जैसा ही है। दुनिया भर के सरकारें इसके संक्रमण को रोकने के लिए अपने-अपने स्तर पर (तरीके से) कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। अतः इस महामारी से बचने के लिए हमें सभी उपायों का पालन अच्छी तरह से करना होगा, जिससे हम इस खतरनाक जानलेवा वायरस से बच सके।
👍🙏🏻👍
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें