कक्षा 6 विज्ञान-भारती -1
इकाई -5
तन्तु से वस्त्र तक
1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए-
(क) प्राचीन समय में लोग वस्त्र बनाने के लिए निम्नलिखित में से किन चीजों का उपयोग करते थे
(a) पेड़ की पत्तियाँ व छाल (b) अखबार (c) धातु की पतली चादर (d) जानवरों की खाल
(i) (a) और (b) (ii) (a) और (c)
(iii)(b) और (d) ✓(iv) (a) और (d)
(ख) जूट के रेशे पौधों के किस भाग से प्राप्त होते हैं -
(i) फूल ✓(ii) तना
(ⅲ) फल (iv) पत्ती
(ग) कपड़ा प्राप्त करने का सही क्रम है -
(i) रेशा - कपड़ा - धागा ✓(ii) रेशा - धागा - कपड़ा
(iii) कपड़ा - धागा - रेशा (iv) धागा - रेशा - कपड़ा
(घ) गीता अपनी सहेली को प्राकृतिक रेशे से बनी वस्तु को उपहार में देना चाहती है। नीचे दिये गये वस्तुओं में से वह कौन सी वस्तु का चयन नहीं करेगी -
(i) जूट का बैग (ii) ऊनी शाल
(Ⅲ) सिल्क साड़ी ✓(iv) नायलॉन स्कार्फ
(ङ) सूती वस्त्र बनते हैं -
(i) ऊन से ✓(ii) कपास से
(iii) जूट से (iv) रेशम के धागे से
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(क) रुई और जूट पादप रेशें हैं।
(ख) पावर हैण्डलूम द्वारा वस्त्रों की बुनाई की जाती है।
(ग) पटसन के रेशे इसके पौधे के तने से प्राप्त किए जाते हैं।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
(क) बुनाई तथा बंधाई में क्या अन्तर है ?
उत्तर :- धागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्ल बनाने की प्रक्रिया बुनाई कहलाती है जबकि एकल धागे से वस्ल बनाने की प्रक्रिया बंधाई कहलाती है।
(ख) प्राकृतिक तथा संश्लेषित रेशों में क्या अन्तर है ?
उत्तर :- पौधों के किसी भाग या जन्तुओं से प्राप्त किए जाने वाले रेशे प्राकृतिक रेशे कहलाते हैं, जबकि कृतिम ढंग से पेट्रोलियम उत्पादों के जटिल रासायनिक परिवर्तन से प्राप्त रेशे संश्लेषित रेशे कहलाते हैं।
(ग) पटसन की फसल को पुष्पन अवस्था में ही क्यों काटा जाता है ?
उत्तर :- क्योकिं इसी अवस्था में पटसन के तनों से लचीले तथा मजबूत जूट के रेशे प्राप्त किए जा सकते हैं।
(घ) पटसन से प्राप्त रेशों के गुण लिखिए।
उत्तर :- 6-8 फीट लम्बे, हल्के पीले रंग के चिकने, लचीले तथा मजबूत
(ङ) धागे की कताई कैसे की जाती है ?
उत्तर :- रूई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और धागा बन जाता है, इस प्रकार से धागे की कताई की जाती है।
4. निम्नलिखित फ्लो चार्ट भरिए -
उत्तर :-
रेशा
प्राकृतिक रेशा संश्लेषित रेश
(पादप रेशे / जांतव रेशे ) (नाॅयलॉन / पॉलिएस्टर / रेयान)
5. नीचे दिए गए चित्र में झूठ के रेशों से बनी उपयोगी वस्तुओं के नाम लिखिए -
उत्तर :- 1.रस्सी,2. दलिया, 3. बोरा, 4. टाट- पट्टी, 5. दरी, 6. सजावटी सामान, 7. कंबल, 8. थैला या बाग
6 नीचे दिए गए रिश्ते पौधों के किस भाग से प्राप्त होते हैं-
उत्तर :-
( तना ) फ्लैक्स रूई ( बीज )
रेशा
( फल ) नारियल जटा रूई ( तना )
7. नीचे दिये गये चित्र को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न :- क. उस रेशे का नाम लिखिए जो उपर्युक्त पौधों से प्राप्त होता है।
उत्तर :- कपास (रुई)
प्रश्न :- ख. यह पौधा भारत के मुख्यतः किस राज्य में पाया जाता है।
उत्तर :- महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, आन्ध्र प्रदेश पंजाब
प्रश्न :- ग. इस पौधे को उगाने के लिए किस प्रकार की मिट्टी उपयुक्त होती है।
उत्तर :- काली मिट्टी
प्रश्न :- घ. यह पौधा किस त्रऋतु में उगाया जाता है।
उत्तर :- बसन्त ऋतु से पूर्व
प्रश्न :- ङ. उस फल का नाम लिखिए जो इस पौधे से प्राप्त होता है।
उत्तर :- विनौला (कपास गोलक )
8. निम्नलिखित संकेतों की सहायता से दी गई वर्ग पहेली को हल कीजिए -
उत्तर :-
बाएँ से दाएँ
1 पौधों से प्राप्त रेशा - कपास
2. धागे से वस्त्र बनाने की विधि - बुनाई
3. हाथ से प्रचलित कताई में उपयोग होने वाली युक्ति - चरखा
5. जूट से बनी वस्तु - बोरा
ऊपर से नीचे-
1. रेशों से धागा बनाने की प्रक्रिया - कताई
2. एकल धागे से वस्त्र बनाने की प्रक्रिया - बधाई
4. पटसन पौधे के तने से प्राप्त रेशा - जूट
6. संश्लेषित रेशा है। - नायलान
.....
......
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें