इकाई 3
पदार्थ का पृथक्करण
1.निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाॅंटिए -
(क) चावल से कंकड़ के पृथक्करण का मुख्य आधार है -
(i) कंकड़ की आकृति, आकार एवं रंग चावल से भिन्न होना।
(ii) कंकड़ का भार चावल से भिन्न होना।
(iii) कंकड़ का खुरदुरा होना।
(iv) कंकड़ का जल में विलेय होना।
(ख) तलछटीकरण अथवा निथारने की क्रिया द्वारा ठोस तथा द्रव के उन्हीं कणों के घटकों को पृथक करते हैं जो -
(i) जल में घुलनशील हों
(ii) जल में अघुलनशील एवं तली में बैठ जाते हों
(iii) जल की सतह पर तैरते हों।
(iv) जल से कम भारी हों।
(ग) दूध या दही मथने पर मक्खन के कण पृथक होकर ऊपर आ जाते हैं, इसका प्रमुख कारण है-
(i) मक्खन के कणों का हल्का होना
(ii) मक्खन के कणों का भारी होना
(iii) दूध के कणों का हल्का होना
(iv) मक्खन के कणों के रंग में अन्तर होना
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(क) आकार में अन्तर के कारण चालना सम्भव हो पाता है।
(ख) जल से बालू पृथक करने की सुगम विधि तलछटीकरण और निथारना है।
(ग) जलवाष्प का द्रव में बदलना संघनन कहलाता है।
(घ) पृथक्कारी कीप की सहायता से दो या दो से अधिक अमिश्रणीय द्रव पदार्थों को पृथक किया जा सकता है।
(ङ) शुद्ध पदार्थ का संघटन निश्चित होता है।
3. स्तम्भ 'क' तथा स्तम्भ 'ख' को सुमेलित कीजिए -
स्तम्भ 'क'. स्तम्भ 'ख'
(क) संघनन (iii)जलवाष्प का ठण्डा होकर जल में बदलना
(ख) अपकेन्द्रण (iv)दही को मथकर मक्खन निकालना
(ग) चुम्बकीय पृथक्करण(i)लकड़ी के बुरादे से लोहे की कील पृथक करना।
(घ) क्रोमैटोग्राफी (v)किसी मिश्रण के अवयवों को अलग-अलग करने की तकनीक
(ङ) उर्ध्वपातन (ii)कपूर का जलकर गैस में बदलना।
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) बालू और पानी के मिश्रण से बालू पृथक करने की विधि क्या है ?
उत्तर :- तलछटीकरण एवं निधारना
(ख) क्रोमैटोग्राफी विधि द्वारा नीली स्याही की पट्टी का विभिन्न रंगों की पट्टी में विभक्त होने का प्रमुख कारण क्या है ?
उत्तर :- स्याही में उपस्थित विभिन्न रंगों के बड़े कण, चाक में छिद्रों के माध्यम से छोटे कणों की तुलना में अधिक धीरे-धीरे आगे बढते है। प्रभाव यह होता है कि मिश्रण के घटक समय के साथ-साथ अलग हो जाते हैं।
( ग) बालू एवं जल का मिश्रण विषमांगी मिश्रण क्यों कहलाता है ?
उत्तर :- क्योंकि मिश्रण में दोनों अवयवो (वाल एवं जल) को अलग-अलग देखा जा सकता है।
(घ)वाष्पीकरण तथा संघनन की सहायता से शुद्ध द्रव प्राप्त करने की क्रिया का नाम क्या है ?
उत्तर :- आसवन
( ङ) ओसाना विधि द्वारा गेहूँ से भूसा किस कारण से पृथक पृथक होता है ?
उत्तर :- गेहू के दाने, भूसा की अपेक्षा भारी होने के कारण
चित्र को देखकर सम्मुख दिये गये बॉक्स में ठोस पदार्थों से ठोस को पृथक करने की विधि करतेहुए
5. चित्र को देखकर सम्मुख दिये गये बॉक्स में ठोस पदार्थों से ठोस को पृथक करने की विधि लिखिए
उत्तर :-
चित्र 1 : ............. ओसाना
चित्र 2. : ............. थ्रेशिंग
चित्र 3. : ............. बीनना
चित्र 4. : ............. चालना
7. निम्नलिखित संकेतों की सहायता से दी गई वर्ग पहेली को हल कीजिए -
बाएँ, से दाएँ
1. द्रव का वाष्प में परिवर्तित होना
2. सब्जियों के रस से गूदे व बीजों को पृथक करना
3. बालू एवं पानी के मिश्रण से बालू पृथक करने की विधि
4. बालू एवं पानी का मिश्रण
5. दूध का अपकेन्द्रण करने पर ऊपर आने वाला हल्का पदार्थ
उत्तर :- 1. वा ष्पन, 2. छान ना, 3. त लछ टी कर ण, 4. विष मां गी और 5. क्रीम
ऊपर से नीचे
6. आटे से भूसी अलग करने की विधि
7. भाप से द्रव में परिवर्तित होने की प्रक्रिया
8. पानी व नमक के विलयन में वाष्पन से उड़ा पदार्थ
9. चावल से बीना गया पदार्थ
10. थ्रेशिंग द्वारा पृथक किया गया अनाज
11. गेहूँ एवं भूसा के मिश्रण से भूसे को पृथक करने की विधि
उत्तर :- 6. चालना, 7.संघ न न , 8. पा नी, 9. कं क ड़, 10. धा नी, 11. ओ सा ना
.....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें