इकाई -4
पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए -
(क) निम्नलिखित में कौन सा परिवर्तन नियमित परिवर्तन है -
(i) वर्षा का होना (ii) तूफान का आना
(iii) भूकम्प का आना (iv) दिन और रात का होना
(ख) निम्नलिखित में मानव कृत्य क्रिया है-
(i) पौधों का उगना (ii) फूलों का खिलना
(iii) मौसम में परिवर्तन (iv) दूध से पनीर बनाना
(ग) रोटी में फफूँद लगना है -
(i) अनुकूल परिवर्तन (ii) प्रतिकूल परिवर्तन
(iii) प्रत्यावर्तित परिवर्तन (iv) कृत्रिम परिवर्तन
2. स्तम्भ 'क' तथा स्तम्भ 'ख' को सुमेलित कीजिए -
सम्भ 'क' स्तम्भ 'ख'
(क) जल का वाष्पन (v) सौर ऊर्जा
(ख) कोयले का बनना (i) जटिल परिवर्तन
(ग) चुम्बक द्वारा लोहे की वस्तु को उठाना (iv) चुम्बकीय ऊर्जा
(घ) ज्वार भाटा आना (ii) प्राकृतिक परिवर्तन
(ङ) आम का पकना (iii) अनुकूल परिवर्तन
3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 'एक शब्द' में दीजिए-
(क) कोयला किस प्रकार का ईंधन है ?
उत्तर :- जीवाश्म
(ख) परिवर्तन का कारण हटाने पर पुनः मूल पदार्थ का प्राप्त होना किस प्रकार का परिवर्तन हैं?
उत्तर :- प्रत्यावर्तित
(ग) बिजली के पंखे की गति को तेज या धीमा करना किस प्रकार का परिवर्तन है ?
उत्तर :- नियंत्रित
(घ) उपयोगी तथा लाभदायक परिवर्तन किस परिवर्तन के नाम से जाने जाते हैं ?
उत्तर :- अनुकूल
(ङ) निश्चित समय पर लगातार होते रहने वाले परिवर्तन कौन से परिवर्तन कहलाते हैं ?
उत्तर :- नियमित
4. निम्नलिखित संकेतों की सहायता से दी गई वर्ग पहेली को हल कीजिए -
उत्तर :-
बाएँ से दाएँ
1. तैरने में उपयोग होने वाली ऊर्जा होती है- पेशीय
2. अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है- पेट्रोल
3. एक प्राकृतिक आपदा है -तूफान
4. शरीर में होने वाली जटिल क्रिया है पाचन
5. लोहे को आकर्षित करता है -चुम्बक
उत्तर :-
ऊपर से नीचे
6. गैस का द्रव में बदलना कहलाता है - संघनन
7. द्रव के वाष्प में बदलने की प्रक्रिया है - वाष्पन
8. बिना बुझे चूना तथा पानी को मिलने पर मुक्त होती है - ऊष्मा
9. कोयले के बनने की प्रक्रिया है - जटिल
10. नया पदार्थ न बनाने वाला परिवर्तन है - भौतिक
.....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें