हिंदी व्याकरण/ व्याकरण क्या है? /व्याकरण किसे कहते हैं ? भाषा किसे कहते हैं ?/भाषा के कितने रूप हैं?/व्याकरण की परिभाषा( English grammar/What is grammar /definition of language and its forms?)

प्रश्न : व्याकरण किसे कहते हैं?/What is grammar? 

 उत्तर:

   मनुष्य मौखिक एवं लिखित भाषा में अपने विचार प्रकट कर सकता है और करता रहा है, किंतु इससे भाषा को निश्चित करने के लिए नियमबद्ध योजना की आवश्यकता होती है, और उस नियमबद्ध योजना को हम व्याकरण कहते हैं। इसकी परिभाषा हम कई तरीकों से दे सकते हैं इसके निम्नलिखित कुछ रूप इस प्रकार हैं। 
👉gk-quiz-for-class-1st in English
👉रामायण GK QUIZ video
👉रामायण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 300+
     (Humans can and have been expressing their ideas in oral and written language, but it    requires a systematic scheme to determine the language, and we call that normative scheme grammar. We can define it in many ways, the following are some of its forms. )

  1: व्याकरण वह कला है जो हमें किसी भाषा को शुद्ध रूप से बोलने तथा लिखने के नियमों का ज्ञान कराती है।     (Grammar is the art which teaches us the rule of speaking and writing a language correctly.)


  2: व्याकरण वह शास्त्र है जिसके अध्ययन से हमें किसी भाषा विशेष को शुद्ध-शुद्ध लिखना पढ़ना और बोलना आता है।       (Grammar is the scripture by which we learn to read and speak in writing a particular language in a pure way)

  3: व्याकरण एक ऐसा शास्त्र है जिसके द्वारा हमें भाषा के शुद्ध स्वरूप एवं शुद्ध प्रयोग का ज्ञान प्राप्त होता है।       (Grammar is a scripture through which we get knowledge of pure form and pure usage of language.)

  4: व्याकरण एक ऐसा शास्त्र है जिसके द्वारा शुद्ध-शुद्ध बोलना और लिखना सिखाया जाता है।  (Grammar is the scripture by which we learn to read and speak in writing a particular language in a pure way.)

  5:  व्याकरण वह शास्त्र है जिसके नियमों द्वारा हम शुद्ध बोलना, लिखना, पढ़ना सीखते हैं, अर्थात व्याकरण भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान भी कराता है।            (Grammar is the scripture by which we learn to speak, write, read in pure terms, that is, grammar also provides knowledge of pure form of language.)

  6. व्याकरण भाषा के वे नियम हैं जिनके ज्ञान से हमें किसी भाषा  विशेष को शुद्ध लिखना, बोलना, पढ़ना और समझना आ जाता है।          (Grammar is the rules of language whose knowledge helps us to write, speak, read and understand a particular language.

👉Class 1st GK QUIZ हिन्दी में

#भाषा किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद हैं ?

                         भाषा/ Language

     भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा मनुष्य अपने मन के विचारों को दूसरों के सामने बोल कर या लिखकर व्यक्त करता है तथा दूसरे के विचारों को सुनकर या पढ़कर समझता है।(Language is the medium through which a person expresses the thoughts of his mind by speaking or writing in front of others, and understands the thoughts of others by listening or reading them.)

 

    भाषा के रूप

भाषा के दो रूप हैं: 

1.मौखिक भाषा 

2.लिखित भाषा 

इन दोनों के अलावा एक  और रूप है :

3. सांकेतिक भाषा

1 मौखिक भाषा : मौखिक भाषा, भाषा का वह रूप है, जिसके द्वारा हम अपने विचारों को बोल कर दूसरों के सामने व्यक्त करते हैं।

 2. लिखित भाषा : लिखित भाषा, भाषा का वह रूप है, जिसके द्वारा हम अपने मन के विचारों को दूसरों के सामने लिखकर व्यक्त करते हैं ।

3.सांकेतिक भाषा : यह भाषा का रूप है, जिसके द्वारा हम अपने मन के विचारों को दूसरों के सामने संकेतों द्वारा अर्थात इशारों से व्यक्त करते हैं ।

    Forms of language

There are two forms of language:

1. Oral language

2. written language

Apart from these two, there is another form:

3. Sign Language

1 Oral language: Oral language is the form of language by which we express our thoughts to others by speaking.

2. Written language: Written language is the form of language by which we express our thoughts by writing in front of others.

3. Sign language: It is the form of language, through which we express the thoughts of our mind in front of others by gestures i.e. gestures.


👉Class 1st GK QUIZ हिन्दी में

                            To be continue...


कोई टिप्पणी नहीं: